लाइव न्यूज़ :

Agneepath Scheme: 'अग्निपथ' योजना के खिलाफ बवाल जारी, बिहार में जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन में लगाई आग, विक्रमशिला एक्सप्रेस को भी फूंका

By विनीत कुमार | Updated: June 17, 2022 09:09 IST

Agneepath Scheme Protest: 'अग्निपथ' योजना के खिलाफ बिहार के कई जिलों में शुक्रवार सुबह से ही जमकर बवाल देखा जा रहा है। कई जगहों पर ट्रेनों को रोका गया है और आगजनी की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के कई हिस्सों में अग्निपथ योजना के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, कई ट्रेनों में आगजनी।समस्तीपुर में बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में तोड़फोड़ और आगजनी की खबरें हैं। लखीसराय में भी हंगामा, आरा के बिहिया स्टेशन और हाजीपुर-बरौनी रेलवे लाइन के मोहिउद्दीननगर स्टेशन पर भी बवाल।

पटना: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा सेना में भर्ती के लिए लाई गई नई 'अग्निपथ योजना' के खिलाफ बवाल आज भी जारी है। खासकर बिहार और यूपी में इसका असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। शुक्रवार सुबह भी बिहार में कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन की खबरें आई हैं।

सामने आई जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह बिहार में भीड़ द्वारा एक यात्री ट्रेन के दो डिब्बों में आग लगा दी गई। घटना हाजीपुर-बरौनी रेलवे लाइन के मोहिउद्दीननगर स्टेशन की है जहां जम्मू तवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बों में आग लगा दी गई।

लखीसराय, समस्तीपुर में भी तोड़फोड़ और आगजनी

वहीं, बिहार के लखीसराय में भी अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे युवाओं ने विक्रमशिला एक्सप्रेस को आग के हवाले कर दिया। ट्रेन की चार-पांच बोगियों में आग लग गई और उस पर काबू पाने की कोशिश जारी है। आरा के बिहिया स्टेशन पर भी भारी हंगामे की खबर है।

समस्तीपुर में भी कई छात्रों ने बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन को रोक लिया। इसके बाद ट्रेन पर पथराव भी किया गया और जमकर तोड़फोड़ मचाई गई। वहीं, नारेबाजी कर रहे कुछ छात्रों ने ट्रेन के एसी बोगी में आग भी लगा दी।

बिहार के खगड़िया जिले में भी हंगामे की खबर है। छात्रों ने यहां सड़क और रेलवे मार्ग को जाम कर दिया है। खगड़िया रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह कई छात्रों ने पहुंचकर कोसी एक्सप्रेस ट्रेन को रोक दिया। बक्सर, ग्रामीण पटना, अरवल के कई हिस्सों से भी हंगामे की सूचना है। बक्सर में रेलवे ट्रैक को अवरुद्ध कर दिया गया है जिससे पटना-नई दिल्ली मुख्य मार्ग पर रेल गतिविधियां बाधित हुई हैं।

बता दें कि 'अग्निपथ' के खिलाफ जारी विरोध के बीच गुरुवार को सरकार ने इस साल के लिए इस प्रक्रिया के तहत भर्ती की उम्र पूर्व में घोषित 21 साल से बढ़ाकर 23 साल कर दी। सरकार ने मंगलवार को अग्निपथ योजना की घोषणा करते हुए कहा था कि सभी नयी भर्तियों के लिए आयु साढ़े 17 से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि कल रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि पिछले दो वर्षों के दौरान भर्ती नहीं हुए। ऐसे में सरकार ने 2022 के लिए प्रस्तावित भर्ती प्रक्रिया के लिए एकबारगी (आयु सीमा में) छूट देने का फैसला किया है।

टॅग्स :अग्निपथ स्कीमबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

भारतVIDEO: सासाराम में डिज्नीलैंड मेले में झूला टूटने से हादसा, बच्चों समेत कई लोग घायल

क्राइम अलर्टफर्जी आधार कार्ड बनाकर पहचान छिपाई?, हिंदू लड़के की फोटो दिखाकर मुस्लिम से शादी, लड़की ने धोखाधड़ी का आरोप लगाकर समारोह में किया हंगामा

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल