लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक BJP में असंतोष जारी, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कई बीजेपी विधायक मुझसे मिले

By भाषा | Updated: June 3, 2020 20:08 IST

बीजेपी के दर्जन भर विधायकों ने हाल में ही वरिष्ठ बीजेपी नेता उमेश कुट्टी के निवास पर बैठक की थी. बीजेपी के विधायक सत्ता में सीएम येदियुरप्पा के बेटे के दखल से भी नाराज हैं.

Open in App
ठळक मुद्देकई विधायकों ने मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के कामकाज के तरीकों पर आपत्ति जताई हैआगामी राज्यसभा तथा राज्य विधान परिषद के चुनावों के कारण सत्ताधारी दल के विधायकों में नाराजगी है।

बेंगलुरु: कर्नाटक में नेता विपक्ष सिद्धरमैया ने बुधवार को दावा किया कि राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा में असंतोष जारी है क्योंकि भगवा पार्टी के कई विधायकों ने उनसे मुलाकात कर अपना ‘‘असंतोष’’ साझा किया है। नेता विपक्ष की टिप्पणी ऐसे समय आई है जब भाजपा विधायकों के एक तबके की बैठकों के चलते पार्टी में असंतोष के कयास लगाए जाने लगे हैं।

सिद्धरमैया के कार्यालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि नेता विपक्ष ने कोप्पल में संवाददाताओं के साथ बातचीत में भाजपा में असंतोष होने की बात कही। विज्ञप्ति में उनके हवाले से कहा गया, ‘‘यह सच है कि भाजपा में असंतोष है और यह जारी रहेगा। हम इससे जुड़ी किसी चीज में खुद को शामिल नहीं करेंगे और यदि सरकार अपने आप गिरती है तो तब देखते हैं।’’ उन्होंने यह भी कहा, ‘‘भाजपा के कई असंतुष्ट विधायकों ने मुझसे मुलाकात की है और अपना असंतोष साझा किया है।’’

कहा जा रहा है कि मंत्री पद पाने की कुछ वरिष्ठ विधायकों की आकांक्षा, आसन्न राज्यसभा और राज्य विधान परिषद के चुनावों के चलते भाजपा के भीतर राजनीतिक उठापटक हो रही है। एक दर्जन से अधिक विधायकों, खासकर उत्तर कर्नाटक से संबंध रखने वाले विधायकों ने गत गुरुवार को भोजन पर वरिष्ठ विधायक उमेश कट्टी के शहर स्थित आवास पर मुलाकात की। बैठक में कई विधायकों के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा की कार्यशैली और उनके पुत्र बी वाई विजयेंद्र के प्रशासन में कथित हस्तक्षेप पर नाराजगी जताने की खबरों के बीच सिद्धरमैया ने कहा कि लोग विजयेंद्र को ‘‘असंवैधानिक मुख्यमंत्री’’ कहते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘लोग कहते हैं कि विजयेंद्र असंवैधानिक मुख्यमंत्री के रूप में काम कर रहे हैं। यह हम नहीं कह रहे। येदियुरप्पा नाम मात्र के मुख्यमंत्री हैं, यह विजयेंद्र हैं जो चीजों को मंजूरी देते हैं।’’ सिद्धरमैया ने अपने और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार के बीच मतभेद की बात को खारिज करते हुए कहा कि उन दोनों के बीच अच्छे संबंध हैं।

ग्राम पंचायत चुनाव स्थगित करने के राज्य निर्वाचन आयोग के निर्णय का विरोध करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस इस संबंध में अदालत से संपर्क करेगी। आयोग ने कोविड-19 के चलते पिछले सप्ताह पंचायत चुनाव स्थगित करने का निर्णय किया था। 

टॅग्स :कर्नाटकबीएस येदियुरप्पाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सिद्धारमैया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह