लाइव न्यूज़ :

Afternoon Top News: पीएम मोदी ने देश के युवा वैज्ञानिकों को दिए चार 'मंत्र', ऑस्ट्रेलियाई पीएम रद्द कर सकते हैं भारत दौरा

By भाषा | Updated: January 3, 2020 16:17 IST

इराक की राजधानी बगदाद के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर शुक्रवार को अमेरिकी हमले में ईरान के शीर्ष कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत हो गयी है। ईरान और अमेरिका ने इस सूचना की पुष्टि की है।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवा वैज्ञानिकों से ‘‘नवोन्मेष, पेटेंट, निर्माण और समृद्धि’’ की दिशा में आगे बढ़ने की शुक्रवार को अपील करते हुए कहा कि ये चार कदम देश को तेजी से विकास की तरफ ले जाएंगे। आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने शुक्रवार को दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों में संपत्ति के मालिकाना हक देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कासिम सुलेमानी की बगदाद में मौत: इराक की राजधानी बगदाद के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर शुक्रवार को अमेरिकी हमले में ईरान के शीर्ष कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत हो गयी है। ईरान और अमेरिका ने इस सूचना की पुष्टि की है।जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्रियों को किसी ने ‘राष्ट्र विरोधी’ नहीं कहा: गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि हिरासत में चल रहे पूर्ववर्ती राज्य जम्मू कश्मीर के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकार में किसी ने भी ‘‘राष्ट्र विरोधी’’ नहीं कहा है और उनकी रिहाई पर फैसला केंद्र शासित प्रशासन करेगा।ईरानी कमांडर की हत्या के बाद कच्चे तेल के दाम बढ़े: अमेरिका के हमले में ईरानी कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी की मौत के बाद शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमतों में चार प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई।इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति का इस्तीफा स्वीकार: इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति रतन लाल हांगलू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी।इंडोनेशिया में बाढ़ में 43 की मौत: इंडोनेशिया में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण जकार्ता और आसपास के इलाकों में 43 लोगों की मौत हो गई। बचावकर्मी शुक्रवार को लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं और स्वास्थ्य अधिकारी बीमारियां फैलने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।ऑस्ट्रेलिया के पीएम रद्द कर सकते हैं भारत की यात्रा: ऑस्ट्रेलिया में जंगलों में लगी भीषण आग के बीच प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने शुक्रवार को ऐसे संकेत दिये कि वह भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा रद्द कर सकते हैं। यह यात्रा 13 जनवरी से होने वाली है।तोक्यो में ओलंपिक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद: पी वी सिंधू समेत शीर्ष भारतीय सितारे भले ही फार्म में नहीं हो लेकिन देश के बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद को उम्मीद है कि तोक्यो में उनकी टीम ओलंपिक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी।एनसीएलएटी-टाटा विवादः राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने शुक्रवार को टाटा-मिस्त्री मामले में कंपनी पंजीयक (आरओसी) की याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रखा लिया है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअमित शाहजम्मू कश्मीरइराकखेलबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह