लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी पर केटीआर का पलटवार, कहा- 'जो अमेठी में अपनी सीट नहीं जीत सकते वो...'

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 1, 2022 17:34 IST

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के टीआरएस के साथ गठबंधन का कोई सवाल ही नहीं है वाले बयान को लेकर टीआरएस नेता ने पलटवार किया।

Open in App
ठळक मुद्देकेटीआर ने राहुल गांधी पर पलटवार किया।राहुल गांधी ने 2019 लोकसभा चुनाव में अमेठी और वायनाड से चुनाव लड़ा था, जहां वो अमेठी में स्मृति ईरानी से हार गए थे, जबकि वायनाड से जीते थे।

नई दिल्ली:कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के टीआरएस के साथ गठबंधन का कोई सवाल ही नहीं है वाले बयान को लेकर मंगलवार को टीआरएस ने पलटवार किया। टीआरएस नेता के टी रामा राव (केटीआर) ने मंगलवार को कहा कि गांधी को अपनी पार्टी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) की राष्ट्रीय महत्वाकांक्षाओं की आलोचना करने से पहले अमेठी में जीतने की कोशिश करनी चाहिए।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "अंतरराष्ट्रीय नेता राहुल गांधी, जो अमेठी में अपनी संसद की सीट भी नहीं जीत सकते, तेलंगाना के सीएम केसीआर जी की राष्ट्रीय पार्टी की महत्वाकांक्षाओं का उपहास करते हैं। उन्हें पहले अपने लोगों को उन्हें सांसद के रूप में चुनने के लिए राजी करना चाहिए।" राहुल गांधी ने 2019 लोकसभा चुनाव में अमेठी और वायनाड से चुनाव लड़ा था, जहां वो अमेठी में स्मृति ईरानी से हार गए थे, जबकि वायनाड से जीते थे।

राहुल गांधी ने सोमवार को कहा था, "अगर केसीआर राष्ट्रीय पार्टी बनाना चाहते हैं तो ठीक है। अगर वह ग्लोबल पार्टी बनाना चाहते हैं, चीन में, ब्रिटेन में चुनाव लड़ना चाहते हैं, तो यह भी ठीक है। लेकिन हकीकत यह है कि कांग्रेस की विचारधारा ही भाजपा की विचारधारा को हरा सकती है। हमारी पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी है। यह हमारे डीएनए में है कि हम तानाशाही नहीं चलाते। हाल ही में, हमारी पार्टी के अध्यक्ष को लोकतांत्रिक तरीके से चुना गया था। मैं सोच रहा हूं कि आरएसएस, बीजेपी, टीआरएस और अन्य राजनीतिक दल कब चुनाव कराएंगे।"

टॅग्स :राहुल गांधीK Chandrashekhar Raoकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज