लाइव न्यूज़ :

बजट पेश करने के बाद एक्शन मोड में मोदी सरकार, पहले 100 दिनों में 167 कामों की लिस्ट तैयार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 14, 2019 07:50 IST

मोदी सरकार 2.0 के सौ दिन 15 अक्तूबर को पूरे करनेवाली है. कैबिनेट सचिव करेंगे निगरानी: मीडिया रिपोटार्ें की मानें तो लोकसभा चुनाव के दौरान ही केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल की तैयारी शुरू हो गई थी.

Open in App
ठळक मुद्देकैबिनेट सचिव प्रदीप सिन्हा पर इन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जिम्मेदारी है.सिन्हा ने 10 जुलाई को सभी सचिवों को संदेश भेजे जो सचिवों के क्षेत्रीय समूहों की सिफारिशों पर आधारित थे.

अपने दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करने के बाद मोदी सरकार एक्शन मोड में है. सरकार ने बड़े कामों की एक लिस्ट बनाई है. इस लिस्ट में ऐसे 167 काम शामिल हैं जिन्हें सरकार अपने कार्यकाल के पहले 100 दिनों में पूरा करना चाहती है.

इस लक्ष्य में देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों में 3 लाख फैकल्टीज के खाली पड़े पदों को भरने की कवायद भी शामिल है.मोदी सरकार 2.0 के सौ दिन 15 अक्तूबर को पूरे करनेवाली है. कैबिनेट सचिव करेंगे निगरानी: मीडिया रिपोटार्ें की मानें तो लोकसभा चुनाव के दौरान ही केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल की तैयारी शुरू हो गई थी.

कैबिनेट सचिव प्रदीप सिन्हा पर इन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जिम्मेदारी है. सिन्हा ने 10 जुलाई को सभी सचिवों को संदेश भेजे जो सचिवों के क्षेत्रीय समूहों की सिफारिशों पर आधारित थे. इन सिफारिशों पर मंत्रियों के समूहों की रायशुमारी हुई और फिर सरकार के 100 दिनों के कार्यक्र म के तौर पर 167 परिवर्तनकारी विचारों को लागू करने का फैसला हुआ.

इन परियोजनाओं की सीधी निगरानी संबंधित मंत्रालयों के सचिव करेंगे. वे हर शुक्र वार की शाम अपनी स्टेटस रिपोर्ट कैबिनेट सचिव प्रदीप सिन्हा को देंगे.

इन परियोजनाओं पर होगा काम:

चयनित प्रमुख परियोजनाओं में ज्यादातर प्रशासनिक सुधारों के कार्यक्रम शामिल हैं. सरकार का जोर केंद्रीकृत सार्वजनिक शिकायत निवारण एवं निगरानी व्यवस्था (सेंट्रलाइज्ड पब्लिक ग्रिवांसेज रीड्रेसल एंड मॉनिटरिंग सिस्टम) को दुरु स्त करने पर है. इसके तहत जनता की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और निपटान की व्यवस्था सुनिश्चित करना है. सरकार नेशनल ई-सर्विसेज डिलिवरी असेसमेंट और केंद्रीय सचिवालय के लिए एक नया ऑफिस मैनुअल और ऑफिस प्रसीजर तैयार कर रही है.

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस