लाइव न्यूज़ :

Bihar: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बढ़ाई गई पटना एयरपोर्ट की सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर नजर रख रहे हैं सीआईएसएफ के जवान

By एस पी सिन्हा | Updated: May 7, 2025 15:05 IST

Bihar : वहीं दूसरी फ्लाइट की बात करें तो इंडिगो की विमान संख्या 6ई 6394 सुबह-सुबह 9:15 पर पटना आनी थी चंडीगढ़ से इसको भी रद्द कर दिया गया।

Open in App

Bihar : भारतीय सेना के द्वारा पाकिस्तान और पीओके में दिए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के अंजाम के बाद पटना एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एयरपोर्ट के चप्पे-चप्पे पर सीआईएसएफ के जवानों को तैनात किया गया है और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। पटना एयरपोर्ट से आने-जाने वाली चार फ्लाइट को भी रद्द किया गया। दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के बाद सेना के द्वारा पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पटना एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था टाइट कर दी गई है। 

सीआईएसएफ के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। वहीं पटना एयरपोर्ट से आने जाने वाले चार विमान को रद्द कर दिया गया है। इंडिगो की विमान संख्या 6e 6485 जो 1:25 पर भुवनेश्वर से पटना आगमन होना था, उसको रद्द कर दिया गया है। वहीं दूसरी फ्लाइट की बात करें तो इंडिगो की विमान संख्या 6ई 6394 सुबह-सुबह 9:15 पर पटना आनी थी चंडीगढ़ से इसको भी रद्द कर दिया गया।

वहीं पटना एयरपोर्ट से जाने वाले दो विमान को रद्द कर दिया गया है। इंडिगो की विमान संख्या 6ई 6394 जिसे सुबह 9:55 पर उड़ान भरकर भुनेश्वर जाना था, उसे रद्द कर दिया गया।

वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस की विमान संख्या आई एक्स 1591 गाजियाबाद जिसे 11:55 में गाजियाबाद के लिए उड़ान भरना था जिसे रद्द कर दिया गया। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पटना एयरपोर्ट पर पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

टॅग्स :पटनापाकिस्तानAir ForceArmy
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह