लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक और महाराष्ट्र के बाद मस्जिदों में लाउडस्पीकर के विवाद ने ली बिहार में एंट्री, भाजपा नेता ने जताई आपत्ति, कहा तेज आवाज में अजान से होती है परेशानी

By आजाद खान | Updated: April 8, 2022 07:46 IST

वरिष्ठ बीजेपी नेता जनक राम ने कहा कि जिस तरीके से हिंदुओं के पर्व त्योहार पर लाउडस्पीकर के बजाने पर रोक लगा है, उसी तरीके से इन मस्जिदों में भी लाउडस्पीकर के बजने पर रोक लगना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देमस्जिदों में लाउडस्पीकर वाले विवाद ने बिहार में भी एंट्री ले ली है।इसको लेकर कर्नाटक और महाराष्ट्र में पहले से ही विवाद चल रहे हैं। बिहार में भाजपा के मंत्री ने मस्जिदों में लाउडस्पीकर पर रोक लगाने की बात कही है।

पटना: मस्जिदों में लाउडस्पीकर को बंद करने का मामला अब बिहार तक पहुंच गया है। बिहार सरकार में मंत्री एवं वरिष्ठ बीजेपी (BJP) नेता जनक राम (Janak Ram) ने मस्जिदों में लाउडस्पीकर को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने हिंदुओं के पर्व में लाउडस्पीकर बजाने पर रोक को लेकर सख्त नाराजगी दिखाई और कहा कि मस्जिदों में भी लाउडस्पीकर पर रोक लगनी चाहिए। जनक राम के मुताबिक, जिस तरीके से हिंदुओं के होली, दीपावली, छठ और अन्य त्योहारों में तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर को बजाने पर रोक लगा दिया जाता है, उसी तरीके से रोजाना होने वाले अजान पर भी रोक होना चाहिए। आपको बता दें कि लाउडस्पीकर को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में जहां बवाल पहले ही शुरू है, अब इस लिस्ट में बिहार भी शामिल हो गया है। 

क्या कहा भाजपा मंत्री ने

मामले में बोलते हुए भाजपा के मंत्री जनक राम ने कहा, "मस्जिदों में तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने के कारण आम आदमी और पढ़ाई करने वाले छात्रों को दिक्कत होती है। चूंकि कानून सबके लिए एक बराबर है। ऐसे में मस्जिदों में रोजाना बजने वाले लाउडस्पीकर पर भी रोक लगनी चाहिए।" भाजपा नेता ने यह भी कहा कि वे विधायक के साथ-साथ मंत्री भी हैं, ऐसे में उन्हें इससे जुड़ी शिकायतें मिलती ही रहती है। उनके मुताबिक, मस्जिदों के आस-पास कई घर होते है जिन में मरीज और छात्र रहते हैं, ऐसे में इन लाउडस्पीकरों के बजने से इन लोगों को काफी दिक्कतें होती है। उन्होंने सरकार से इस पर विचार करने की भी बात कही है। 

क्या विधानसभा में वे उठाएंगे यह मुद्दा?

जब मंत्री जी से यह पूछा गया कि क्या वे इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगे, तो उन्होंने कहा कि वे मंत्री है और उनका काम ही लोगों के सवालों का जवाब देना। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने उनसे इस पर सवाल किया तो वे इस पर जवाब जरूर देंगे। मंत्री ने यह बयान मुजफ्फरपुर में दिया है। आपको बता दें कि कर्नाटक और महाराष्ट्र में मस्जिदों में लाउडस्पीकर को लेकर पहले ही विवाद चल रहा है। अब इस विवाद ने बिहार में एंट्री ले ली है। 

टॅग्स :बिहारBJPमहाराष्ट्रकर्नाटकहोलीछठ पूजा
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट