लाइव न्यूज़ :

बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद मसूद अजहर ने हक्कानी नेटवर्क से मिलाया हाथ, अफगानिस्तान में शिफ्ट किया 'जिहादी कैंप'

By विकास कुमार | Updated: July 8, 2019 15:18 IST

रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान बॉर्डर के पास कंधार और कुनार में टेररिस्ट कैंप को शिफ्ट किया गया है. फाइनेंसियल एक्शन टास्क फ़ोर्स द्वारा पाकिस्तान को ब्लैकलिस्ट करने की आशंकाओं की वजह से ऐसा किया जा रहा है.

Open in App
ठळक मुद्दे26 फरवरी को भारतीय वायु सेना ने बालाकोट में एयरस्ट्राइक किया था. आतंकवादी संगठनों के सुरक्षित पनाहगाह अफगानिस्तान में तालिबान शासित इलाके हो गए हैं.

इंडियन इंटेलिजेंस रिपोर्ट के मुताबिक, बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर ने अपना ट्रेनिंग कैंप पाकिस्तान से अफगानिस्तान शिफ्ट करना शुरू कर दिया है. 

अफगानिस्तान के आतंकवादी संगठन अफगान तालिबान और हक्कानी नेटवर्क से हाथ मिलाने के बाद मसूद अजहर ने यह फैसला लिया है. 26 फरवरी को भारतीय वायु सेना ने बालाकोट में एयरस्ट्राइक किया था. 

रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान बॉर्डर के पास कंधार और कुनार में टेररिस्ट कैंप को शिफ्ट किया गया है. फाइनेंसियल एक्शन टास्क फ़ोर्स द्वारा पाकिस्तान को ब्लैकलिस्ट करने की आशंकाओं की वजह से ऐसा किया जा रहा है. अजहर द्वारा इस कदम को उठाने के पीछे पाकिस्तानी सेना का दिमाग बताया जा रहा है. 

हाल ही में एफएटीएफ ने पाक को आतंकवादियों पर कार्रवाई नहीं करने के कारण फटकार लगाई थी. अक्टूबर तक अगर आतंकवादी फंडिंग नहीं बंद की गई तो पाकिस्तान को ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है. 

अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के दबाव के बाद पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों के सुरक्षित पनाहगाह अफगानिस्तान में तालिबान शासित इलाके हो गए हैं. 

पाकिस्तान ने बीते दिनों लश्कर-ए-तैय्यबा, जमात-उद-दावा और हाफिज सईद सहित 13 संगठनों के खिलाफ पंजाब और कई इलाकों में 23 मुक़दमे दर्ज किए गए हैं. पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था इस समय भयंकर स्थिति में पहुंच चुकी है, ऐसे में सरकार सांकेतिक रूप से ही सही लेकिन आतंकवाद के खिलाफ सक्रिय दिखना चाहती है ताकि आईएमएफ और वर्ल्ड बैंक जैसी संस्थाएं लोन देने से नकार नहीं दें. 

टॅग्स :इंडियापाकिस्तानअफगानिस्तानबालाकोटभारतीय वायुसेना स्ट्राइक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज