लाइव न्यूज़ :

विपक्षी एकता की बैठक में भाग लेने के बाद उद्धव ठाकरे ने कहा- "हम देश की अखंडता के लिए साथ आए हैं"

By एस पी सिन्हा | Updated: June 23, 2023 19:41 IST

पटना में आज विपक्षी नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में उद्धव ठाकरे भी शामिल हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविपक्षी एकता के लिए आज पटना में हुई महाबैठक उद्धव ठाकरे ने कहा हम देश की अखंडता के लिए एक हैनीतीश कुमार ने पटना में बैठक की अध्यक्षता की

पटना:  विपक्षी एकता की बैठक में भाग लेने के बाद शिवसेना(उद्धव) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम सबकी विचारधारा अलग है। हम देश की अखंडता के लिए साथ आए हैं। देश में तानाशाही लाने वालों का विरोध करेंगे।

मैं अपने आपको विपक्ष नहीं मानता। शुरूआत अच्छी होती है तो आगे सब अच्छा होता है।वहीं बैठक में भाग लेने आए एनसीपी प्रमुख शरद पवार के साथ पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले आईं।

इस दौरान शरद पवार ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में महाराष्ट्र में अलग-अलग जगहों पर दो समुदायों के बीच दंगे जैसी स्थिति बन गई थी और जहां भाजपा की सरकार नहीं है वहां भी ऐसी स्थिति लगातार बनी हुई है।

2024 में भाजपा और नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक सक्षम उम्मीदवार खड़ा करना अहम मुद्दा है, जो लोकसभा में मजबुती से लड़ सकें। उल्लेखनीय है कि विपक्षी एकता की हुई बैठक में अभी तस्वीर साफ नही हो पाई है।

जानकारों के अनुसार अगर सभी दल एक छतरी के नीचे आ जाते हैं, तब इसका सीधा असर 12 राज्यों की 328 लोकसभा सीटों पर पड़ेगी। इन 328 सीटों में अभी 128 विपक्षी पार्टियों और 165 भाजपा के पास है। बाकी सीटें अन्य पार्टियों के पास हैं, जो किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं है।

इस बैठक में बिहार, यूपी, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, झारखंड, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, दिल्ली के 12 क्षत्रप शामिल हुए। इनके पास लोकसभा की 90 सीटें हैं।

इसमें मुख्य रूप से बिहार की जदयू के पास 16 सीटें, झारखंड के जेएमएम के पास 1 सीटें, महाराष्ट्र की शिवसेना (उद्धव गुट) के पास 18 और एनसीपी के पास 4 सीटें, पश्चिम बंगाल की टीएमसी के पास 23 सीटें, तमिलनाडु की डीएमके के पास 23 सीटें, जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के पास 3 सीटें, पंजाब और दिल्ली में आप के पास 2 सीटें शामिल हैं।

जानकार बताते हैं कि 2019 में 185 सीटें ऐसी थी, जहां भाजपा और क्षेत्रीय दल नंबर-1 और नंबर-2 थे। इनमें मुख्य तौर पर यूपी- 74 सीटें, बंगाल-39 सीटें, ओडिशा-19 सीटें, महाराष्ट्र-10 सीटें, बिहार-15 सीटें, झारखंड और कर्नाटक से 6-6 सीटें हैं।

इन 185 सीटों में 128 सीटों पर कांग्रेस का रोल लिमिटेड या बहुत कम था। इसमें खास कर यूपी की 74, पश्चिम बंगाल की 39, ओडिशा की 19 सीटें शामिल हैं। अगर महागठबंधन बनता तो यहां मुख्य मुकाबला और क्षेत्रीय दल के बीच होगा। कांग्रेस का यहां खास असर नहीं है।

टॅग्स :उद्धव ठाकरेबिहारनीतीश कुमारजेडीयूकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा