लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान के कारण बढ़ रहा है दिल्ली का दमघोटू प्रदूषण, जानें क्या है इसका कनेक्शन

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 20, 2017 08:41 IST

आपको शायद ये ना पता है दिल्ली का प्रदूषण पराली कारण नहीं ब्लकि अफगानिस्तान के कारण बढ़ा है।

Open in App

दिल्ली में आए दिन प्रदूषण से यहां रहने वाले लोगों को काफी समस्या हो रही है। यहां के प्रदूषण ने इतना भड़ा रूप ले लिया है कि लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। इसके लिए हरिणाया में जलने वाली पराली को जिम्मेदारी माना जा रहा है। क्या वाकई में ये सच है, आपको शायद ये ना पता है दिल्ली का प्रदूषण पराली कारण नहीं बल्कि अफगानिस्तान के कारण बढ़ा है।

कैसे लगा पता

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी के एक वैज्ञानिक ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है पहले हमें लगा था कि यह समुद्री नमक है, जो बंगाल की खाड़ी या अबर सागर से दिल्ली पहुंच रहा है। लेकिन सर्दियों के दौरान समुद्र की तरफ से हवा दिल्ली पहुंचती ही नहीं है। सर्दियों में आमतौर पर दिल्ली में नॉर्थ और नॉर्थ वेस्ट की तरफ से हवाएं आती हैं। यह हवाएं वेस्ट एशिया से होती हुई दिल्ली पहुंचती हैं। वैज्ञानिकों ने हाइब्रीड सिंगल पार्टिकल लाग्रंगियन इंटिग्रेटेड ट्रेजेक्ट्री मॉडल की मदद ली और इसके बारे में पता किया। सीपीसीबी के अधिकारियों के मुताबिक इस मॉडल से पता चला कि दिल्ली में अफगानिस्तान से हवा आ रही है। अफगानिस्तान में नमक बड़ी मात्रा में है और यही अहम कारण है कि हवा के साथ यह नमक दिल्ली तक पहुंच रहा है। 

रिपोर्ट में खुलासा

इस रिपोर्ट में ये भी साफ हो गया है कि दिल्ली की हवा में क्रोमियम और कॉपर का स्तर अचानक कैसे बढ़ जाता है। ये तब होता है जब वेस्ट और नॉर्थ वेस्ट की तरफ से हवाएं आती हैं। इसकी वजह दिल्ली से सटे हरियाणा की इलेक्ट्रोप्लेटिंग इंडस्ट्री हैं, जिसमें इन तत्वों का इस्तेमाल बड़ी मात्रा में होता है। धातु और नमक को मापा नहीं जाता और न ही अभी तक दुनिया में इनके लिए कोई मानक तैयार हुआ है इसलिए इसके पैमाने के बारे में नहीं कहा जा सकता। लेकिन दिल्ली में अफगानिस्तान का नमक प्रदूषण बढ़ाने का एक कारण जरूर है और सर्दियों के दौरान अफगानिस्तान का नमक दिल्ली की हवा में मिला है।

टॅग्स :अफगानिस्तानदिल्ली प्रदूषणनमक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष