लाइव न्यूज़ :

PM मोदी से बातचीत करने दिल्ली पहुंचे अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी 

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 19, 2018 09:59 IST

विदेश मंत्रालय का कहना है कि अफगानिस्तान के राष्ट्रपति गनी पीएम मोदी के साथ दोपहर बाद बातचीत करेंगे और इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद स्वदेश रवाना हो जाएंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 19 सितंबरः अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तमाम मुद्दों पर बातचीत करने के लिए दिल्ली पहुंच गए। बताया जा रहा है कि अफगानिस्तान के राष्ट्रपति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से क्षेत्रीय सुरक्षा और दोनों देशों के बीच विकास साझेदारी सहित विभिन्न मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं।

वहीं, विदेश मंत्रालय का कहना है कि अफगानिस्तान के राष्ट्रपति गनी पीएम मोदी के साथ दोपहर बाद बातचीत करेंगे और इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद स्वदेश रवाना हो जाएंगे।

नई विकास साझेदारी के तहत सहयोग को मजबूत करने पर भारत और अफगानिस्तान की सहमति के कुछ दिनों के बाद उनका दौरा हो रहा है। नई विकास साझेदारी के तहत नयी दिल्ली ने युद्धग्रस्त देश में 116 ‘उच्च प्रभाव वाली सामुदायिक विकास परियोजनाएं’ शुरू करने की घोषणा की है।

इधर, पाकिस्तान के संदर्भ में भारत ने कहा है कि अफगानिस्तान के पड़ोस में मौजूद सुरक्षित पनाहगाहों ने वर्षों तक तालिबान और लश्कर जैसे आतंकी संगठनों के ‘खतरनाक मंसूबों’ को जगह दी है। भारत ने मादक पदार्थों के गैरकानूनी कारोबार पर रोक लगाने की भी मांग की क्योंकि इसके जरिए आतंकी संगठनों तक धन पहुंचता है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरूद्दीन ने सोमवार को अफगानिस्तान पर सुरक्षा परिषद की चर्चा के दौरान कहा था कि तालिबान अपने सहयोगियों की मदद से हिंसात्मक और विध्वंसक अभियान को जारी रखे हुए है। इसी की एक बानगी है गजनी और अफगानिस्तान के कई इलाकों में हुए हमले।(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :अफगानिस्ताननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला