लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु: एयरो इंडिया शो के दौरान कार पार्किंग में लगी भीषण आग, 100 से अधिक गाड़ियां जलकर खाक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 23, 2019 15:21 IST

इससे पहले भारतीय वायु सेना की हवाई करतब टीम सूर्य किरण के दो विमानों के येलाहांका वायुसेना स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक पायलट की मौत हो गई थी।

Open in App

बेंगलुरु  में एयरो इंडिया शो के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां कार पार्किंग में भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में दर्जनों से अधिक गाड़ियां जलकर खाक हो गई। आग पर काबू पाने  के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं। हालांकि अभी आग लगने कीवजह स्पष्ट नहीं हुआ है। 

दमकल सेवा के डीजीपी एम एन रेड्डी ने एक ट्वीट में कहा कि एयरो शो के खुले पार्किंग क्षेत्र में आग लगने से करीब 100 कार जल गये। आस-पास की कारों को हटा कर जगह बनाकर आग को फैलने से रोका गया। आग पर अब काबू पा लिया गया है। किसी के व्यक्ति के घायल होने या कोई नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है। आग संभवत: सूखी घास में लगी और तेज हवाओं ने उसके फैलने में मदद की।इलाके में धुआं भर गया और इससे स्थानीय लोगों और एयरो इंडिया शो देखने आए लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

इससे पहले भारतीय वायु सेना की हवाई करतब टीम सूर्य किरण के दो विमानों के यहां येलाहांका वायुसेना स्टेशन के पास मंगलवार को दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक पायलट की मौत हो गई और दो अन्य सुरक्षित बाहर निकल आए।

पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। एशिया के प्रमुख पांच दिवसीय एअर शो - एअरो इंडिया के शुरू होने से एक दिन पहले ही यह हादसा हुआ है। कार्यक्रम के रिहर्सल के दौरान उड़ान भरते वक्त यह दुर्घटना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचे अग्निशमन सेवा के डीजीपी एम एन रेड्डी ने पीटीआई-भाषा को बताया, “विमान में तीन पायलट सवार थे, एक की मौत हो गई, दो सुरक्षित लेकिन घायल हैं।” पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में एक आम नागरिक भी घायल हो गया।

टॅग्स :भीषण आगएयरो इंडिया शो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा की प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, 16 दमकल गाड़ियां मौके पर

भारत"ड्राइवर की लापरवाही ने ली मासूम की जान: मक्सी के पास इंटरसिटी बस में आग, 4 वर्षीय अनय जिंदा जला"

भारतदिल्ली के कंझावला इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में भीषण आग, 28 दमकल गाड़ियां मौके पर

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल