लाइव न्यूज़ :

मिलावटी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 27, 2021 14:58 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के थाना बीटा-2 क्षेत्र के अल्फा- 2 सेक्टर में स्थित एक मकान में अवैध रूप से मिलावटी शराब की फैक्ट्री चल रही थी जहां पुलिस और आबकारी विभाग ने छापा मारकर मकोड़ा गांव में स्थित देसी शराब के ठेके के मालिक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस ने बताया कि तीन आरोपी फरार हो गए हैं तथा मौके से पुलिस ने 11 पेटी मिलावटी शराब, ढक्कन तथा रैपर, मिलावटी शराब बनाने में प्रयोग होने वाली सामग्री भी पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस प्रवक्ता पंकज कुमार ने बताया कि मेरठ पुलिस से सूचना मिली थी कि थाना बीटा-2 क्षेत्र के अल्फा- 2 सेक्टर में स्थित एक मकान में कुछ लोग हरियाणा की शराब लाकर उसमें मिलावट कर मकोड़ा स्थित देशी शराब के ठेके पर बिक्री कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर थाना बीटा-2 पुलिस तथा आबकारी विभाग ने एक संयुक्त टीम बनाकर वहां पर छापा मार कर छापेमारी के दौरान पुलिस ने मनोज जोशी, सोहेल, गोविंद और अभिषेक नामक व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया । उन्होंने बताया कि मौके से छोटू ,राहुल पंचाल व सुनील फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला है कि आरोपी हरियाणा से सस्ते दाम में शराब खरीद कर लाते हैं, तथा ग्रेटर नोएडा स्थित मकान में फर्जी लेवल/ रैपर लगाकर अवैध रूप से उसमें मिलावट करते हैं जिसे खाली बोतलों में भरकर, उस पर उत्तर प्रदेश का मार्का लगाकर ग्राम मकोड़ा के ठेके पर सप्लाई करते हैं । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में मनोज जोशी मकोड़ा गांव स्थित शराब के ठेके का मालिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतपेट्रोल-डीजल सस्ता! एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपये की कटौती, आप पर ऐसे पड़ेगा असर

कारोबारBudget 2026: शराब महंगी या सस्ती? जानें निर्मला सीतारमण ने बजट पेशी में लिकर को लेकर क्या कहा

भारतशराब के शौकीनों को दिल्ली में अक्टूबर-नवंबर महीने में नहीं मिलेगी दारू, इन तारीखों पर शराब की दुकानें रहेंगी बंद

भारतदिल्ली सरकार ने पुरानी आबकारी नीति और 6 महीने के लिए बढ़ाई, जानिए कब-कब रहेगा राजधानी में ड्राई डे

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल