लाइव न्यूज़ :

मणिपुर दौरे पर बोले अधीर रंजन चौधरी- हम वहां राजनीतिक मुद्दे उठाने नहीं, लोगों का दर्द समझने जा रहे हैं

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 29, 2023 08:27 IST

विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस) के सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल 29-30 जुलाई को संघर्षग्रस्त मणिपुर की 2 दिवसीय यात्रा पर जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देसांसद शनिवार और रविवार को पूर्वोत्तर राज्य में रहेंगे।कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी 20 सांसदों की उस लिस्ट में शामिल हैं, जोकि आज मणिपुर जाने वाले हैं।इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस सहित 26 विपक्षी दलों का एक समूह है।

नई दिल्ली: विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस) के सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल 29-30 जुलाई को संघर्षग्रस्त मणिपुर की 2 दिवसीय यात्रा पर जाएगा। सांसद शनिवार और रविवार को पूर्वोत्तर राज्य में रहेंगे। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी 20 सांसदों की उस लिस्ट में शामिल हैं, जोकि आज मणिपुर जाने वाले हैं। इसी क्रम में चौधरी इसपर बात करते हुए नजर आए।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "हम वहां राजनीतिक मुद्दे उठाने नहीं बल्कि मणिपुर के लोगों का दर्द समझने जा रहे हैं। हम सरकार से मणिपुर में उभरी संवेदनशील स्थिति का समाधान खोजने की अपील कर रहे हैं। यह कानून-व्यवस्था की स्थिति नहीं है बल्कि वहां सांप्रदायिक हिंसा है। इसका असर उसके पड़ोसी राज्यों पर भी पड़ रहा है।" 

उन्होंने आगे कहा, "सरकार ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई। हम मणिपुर में जमीनी स्तर पर वास्तविक स्थिति का आकलन करने जा रहे हैं।" मई के पहले सप्ताह से मणिपुर में मेइटिस और कुकी के बीच जातीय झड़पें देखी जा रही हैं और भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार हिंसा को रोकने में अपनी विफलता को लेकर निशाने पर है। 

लगातार जारी हिंसा और राज्य के एन बीरेन सिंह के नेतृत्व वाले शासन के खिलाफ निष्क्रियता को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की भी आलोचना की गई है। इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस सहित 26 विपक्षी दलों का एक समूह है। पार्टियों ने पीएम मोदी और भाजपा से मुकाबला करने और उन्हें केंद्र में लगातार तीसरी बार जीतने से रोकने के लिए हाथ मिलाया है।

टॅग्स :अधीर रंजन चौधरीमणिपुरइंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविधानसभा चुनाव 2027ः गुजरात, गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश पर बीजेपी की नजर, अभी 5 राज्य में भाजपा की सरकार?

भारतटीएमसी के मुंह से धर्म की बात शोभा नहीं?, अधीर रंजन चौधरी ने कहा-पुलिस और TMC के गुंडे ने 15 साल से पश्चिम बंगाल में क्या गदर काटे हैं?, वीडियो

भारतटीएमसी और ममता बनर्जी को नहीं दिया वोट, कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा-वर्षों पहले स्थापित पेयजल सुविधा को लिया वापस, वीडियो

भारतTMC के खिलाफ बहुत ज्यादा मतदान, कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा- भाजपा को सबसे अधिक फायदा, वीडियो

भारतVIDEO: चुनाव के बाद फिर खून-खराबा होगा!, अधीर रंजन का बड़ा बयान...

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज