लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती, मध्य प्रदेश में पुलिस ने जारी किया विशेष अलर्ट

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 5, 2019 03:26 IST

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुप्तचर कैलाश मकवाना ने जिलों के एसपी को हिदायत दी है कि वे जम्मू-कश्मीर में बड़ी संख्या में की गई सुरक्षा बलों तैनाती को ध्यान में रखकर अपने जिलों में विशेष एहतियात बरतें.

Open in App

कश्मीर में सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती के बाद मध्यप्रदेश में भी पुलिस मुख्यालय ने विशेष अलर्ट जारी किया है. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुप्तचर कैलाश मकवाना ने जिलों के एसपी को हिदायत दी है कि वे जम्मू-कश्मीर में बड़ी संख्या में की गई सुरक्षा बलों तैनाती को ध्यान में रखकर अपने जिलों में विशेष एहतियात बरतें. जारी निर्देश में कहा गया है कि मॉब लिचिंग (भीड़ हिंसा) की घटनाएं कदापि न होने पाएं.

उन्होंने कहा है कि भविष्य में होने वाले निर्णयों की वजह से कुछ संगठनों और तत्वों द्वारा संभावित धरने, रैली व आंदोलनों को लेकर भी पुलिस पूरी तरह सतर्क रहे. इसके साथ ही ऐसी परिस्थितियों में सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों को रोकने के लिए भी पहले से दिए गए निर्देशों का भी कड़ाई से पालन करने के निर्देश जिलों के पुलिस अधिक्षकों को दिए हैं.

ज्ञात हो बच्चा चोर गैंग व रोहिंग्या मुसलमानों द्वारा बच्चों का अपहरण कर उन्हें बेचने संबंधी अफवाहों से सावधान रहने की अपील हाल ही में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुप्तवार्ता द्वारा प्रदेशवासियों से की थी. उन्होंने अपील के जरिए स्पष्ट किया था कि सोशल मीडिया मसलन व्हाट्सएप व फेसबुक इत्यादि पर विभिन्न प्रकार की पुरानी घटनाओं को जोड़कर और फेक मैसेज बनाकर अफवाहें फैलाई जा रही हैं. इस संबंध में उन्होंने कुछ फेक मैसेज के उदाहरण भी जनता के ध्यान में लाए थे. साथ ही बताया संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षक से इसकी क्रॉस चेकिंग कराई गई , जिसमें सोशल मीडिया पर बताईं जा रहीं घटनाएं असत्य पाई गई थीं.

शरारती तत्वों पर करें कार्रवाई

आने वाले दिनों में पड़ने वाले त्योहारों नागपंचमी, रक्षाबंधन, कावड़ यात्रा एवं ईद के दौरान कानून व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को विशेष सतर्कता बरतने और एहतियात बतौर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश जारी किए गए हैं. जिलों के एसपी को दिए निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि शरारती तत्वों से कड़ाई से निपटा जाए.

टॅग्स :मध्य प्रदेशजम्मू कश्मीरसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज