लाइव न्यूज़ :

'जिंदगी के साथ थी, अब...', अडानी मामले पर कांग्रेस ने LIC के स्लोगन के साथ कसा तंज, पूछा-चांग चुंग-लिंग कौन है?

By विनीत कुमार | Updated: February 2, 2023 19:16 IST

अडानी ग्रुप मामले में संसद में गुरुवार को विपक्ष ने जबर्दस्त हंगामा और नारेबाजी की। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने मामले में बाद में पीएम नरेंद्र मोदी और गौतम अडानी पर भी तंज कसा। उन्होंने अडानी ग्रुप के कथित चीनी लिंक पर भी सवाल उठाए।

Open in App
ठळक मुद्देएलआईसी का स्लोगन अब 'जिंदगी के साथ थी अब अडानीजी के साथ हैं' कर देना चाहिए: पवन खेड़ाहिंडनबर्ग रिपोर्ट में उल्लेख किए गए अडानी समूह के कथित चीनी लिंक चुंग लिंग को लेकर भी कांग्रेस ने उठाए सवाल।कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के सदस्यों ने अडानी ग्रुप मामले पर संसद में भी नारेबाजी और हंगामा किया।

नई दिल्ली: अडानी ग्रुप को लेकर संसद में गुरुवार जबर्दस्त हंगामे के बाद कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा है कि अब एलआईसी का स्लोगन बदलने का समय आ गया है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि एलआईसी का स्लोगन अब 'जिंदगी के साथ भी..जिंदगी के बाद भी' से बदलकर 'जिंदगी के साथ थी अब अडानीजी के साथ हैं' कर देना चाहिए।

खेड़ा ने कहा, 'एलआईसी की अब यही स्थिति है। और प्रधान सलाहकार इस मुद्दे पर चुप हैं और आप उनसे एक शब्द भी नहीं सुनेंगे।' खेड़ा ने सवाल उठाया कि किसके निर्देश पर एलआई ने अडानी के बिजनेस में अपना निवेश बढ़ाया। 

अडानी ग्रुप के चीनी लिंक पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

कांग्रेस ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट में उल्लेख किए गए अडानी समूह के कथित चीनी लिंक चुंग लिंग का भी जिक्र किया और कहा कि यह इस पूरे मुद्दे का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है।

कांग्रेस ने चीनी कारोबारी चांग चुंग-लिंग का जिक्र करते हुए कहा, 'यह नाम अगस्ता वेस्टलैंड मामले में आया था। मनमोहन सिंह की सरकार ने इसमें एक जेपीसी का आदेश दिया था। वे हमारा नाम घसीटना चाहते थे लेकिन इसमें शामिल व्यक्ति उनके दोस्त का साथी है। चांग चुंग-लिंग और गौतम भाई भागीदार हैं। सिंगापुर में उनका एक साथ कार्यालय है जहां वे काम करते हैं। अब यह क्या रिश्ता है?'

'भंवरे ने खिलाया फूल...फूल को ले गया हिंडनबर्ग'

पवन खेड़ा ने पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा, 'हमारे बचपन में एक गाना था 'भंवरे ने खिलया फूल'... फूल को ले गया हिंडेनबर्ग। नरेंद्र मोदी का 20 साल का प्रयास, जब वह मुख्यमंत्री थे, उसका पर्दाफाश हो गया। अगर यह मोदीजी और अडानीजी के बीच की बात होती तो हम सब चुप रहते।'

पवन खेड़ा ने कहा, 'अडानी परिवार के सदस्यों के पास मॉरीशस, यूएई और कैरेबियाई द्वीपों में उनके टैक्स हैवन हैं। यह एक सांठगांठ है जिसके बारे में हमने हिंडनबर्ग रिपोर्ट में पढ़ा।'

अडानी ग्रुप मामले पर संसद में हंगामा

इससे पहले संसद में गुरुवार को कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के सदस्यों ने अडानी समूह से जुड़े मामले सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की मांग करते हुए नारेबाजी एवं हंगामा किया जिससे दोनों सदन एक बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे के बाद पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिए गये। 

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कई विपक्षी दलों के नेताओं की मौजूदगी में विजय चौक पर पत्रकारों से बातचीत में अडानी प्रकरण में आम लोगों तथा एलआईसी एवं एसबीआई के हितों को ध्यान में रखते हुए इस मुद्दे की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने या उच्चतम न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश से जांच कराये जाने की मांग की।

टॅग्स :गौतम अडानीकांग्रेसनरेंद्र मोदीAdani Enterprisesसंसद बजट सत्रमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार