लाइव न्यूज़ :

सर्जरी के बाद फिर काम पर लौटे अभिषेक बच्चन

By भाषा | Updated: August 26, 2021 11:12 IST

Open in App

अभिनेता अभिषेक बच्चन ने कहा कि हाथ की सर्जरी कराने के बाद वह वापस काम पर लौट आए हैं। चेन्नई में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें चोट लग गई थी। अभिनेता के पिता अमिताभ बच्चन और बहन श्वेता बच्चन को मुंबई में एक अस्पताल के बाहर देखे जाने के बाद अभिषेक को चोट लगने की खबरें सामने आई थी। अभिनेता ने बुधवार रात इंस्टाग्राम पर उनके दाहिने हाथ की हड्डी टूटने की जानकारी दी। अभिषेक ने सर्जरी के बाद की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘ चेन्नई में पिछले बुधवार को एक फिल्म की शूटिंग के दौरान चोट लग गई थी। दाहिने हाथ की हड्डी टूट गई है। इसके लिए सर्जरी कराने की जरूरत थी। इसलिए तुरंत मुंबई आना पड़ा। सर्जरी हो गई है...।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘ काम वापस शुरू करने के लिए चेन्नई आ गया हूं। जैसा कि कहा जाता है... काम जारी रहना चाहिए और जैसा कि मेरे पिता ने कहा है कि मर्द को दर्द नहीं होता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज