लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में 2 करोड़ लोग ने डाउनलोड किया आरोग्य सेतु ऐप

By भाषा | Updated: May 23, 2020 17:43 IST

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से अभी तक 152 लोग की मौत हुई है जबकि 3,335 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के 5735 मामले सामने आए हैं जबकि इस खतरनाक बीमारी डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों की मौत हुई हैबाहर से आए जिनमें कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं, उन्हें घर में ही 21 दिन के पृथक-वास में रहने को कहा गया है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 'आरोग्य सेतु ऐप' डाउनलोड करने वालों की संख्या करीब दो करोड़ पहुंच गई है और इसके माध्यम से अभी तक 82 लोग के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सूचना मिली है। राज्य के प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को बताया, ''आरोग्य सेतु ऐप का निरंतर प्रयोग किया जा रहा है। इससे काफी लाभ हो रहा है। प्रदेश में करीब दो करोड़ लोग ने इस ऐप को डाउनलोड किया है।’’

प्रसाद ने बताया, ''ऐप के माध्यम से शुक्रवार तक जिन लोगों को अलर्ट आये थे, स्वास्थ्य विभाग के नियंत्रण कक्ष से उन सभी को फोन किया गया। विभाग ने अभी तक 30, 994 लोग को फोन किया है। इनमें से 82 लोग ने बताया कि वे संक्रमित हैं और विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। 45 ने बताया कि वे संक्रमित थे लेकिन इलाज के बाद अब संक्रमण मुक्त हैं। 1079 लोग ने बताया कि वे पृथक-वास में हैं।''

उन्होंने बताया कि अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में लोग लौट रहे हैं। आशा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर सात लाख 44 हजार 821 प्रवासी कामगारों का सर्वेक्षण किया है, जिनमें से 844 लोग में कोविड-19 के लक्षण दिखने पर उनके नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। 

प्रसाद ने बताया कि सर्वेक्षण के दौरान जिनमें कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं, उन्हें घर में ही 21 दिन के पृथक-वास में रहने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि जिनमें लक्षण दिख रहे हैं उनकी जांच करायी जा रही है और संक्रमण की पुष्टि होने पर अस्पताल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को घर में पृथक-वास में रखा गया है उनकी निगरानी ग्राम और मोहल्ला निगरानी समितियां कर रही हैं और नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करा रही हैं। प्रमुख सचिव ने बताया कि 25 मई से घरेलू उडानें शुरू होने वाली हैं, इस संबंध में राज्य सरकार केन्द्र और अपने दिशा-निर्देशों का पालन करेगी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाउत्तर प्रदेशलखनऊआरोग्य सेतु एप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज