लाइव न्यूज़ :

तिरंगे के अपमान पर आप सांसद संजय सिंह ने भाजपा नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, कहा- गिरफ्तार किया जाए

By भाषा | Updated: June 1, 2022 06:54 IST

भाजपा विधायक और कर्नाटक सरकार में पूर्व मंत्री ईश्वरप्पा ने कथित तौर पर कहा था, ''भगवा ध्वज का हजारों वर्षों से सम्मान किया जाता रहा है और यह निस्संदेह एक दिन राष्ट्रीय ध्वज बन जाएगा।''

Open in App
ठळक मुद्देसंजय सिंह ने बताया कि उन्होंने नॉर्थ एवेन्यू थाने में भाजपा नेता के खिलाफ शिकायत दी है।उन्होंने आगे कहा कि ईश्वरप्पा को उनकी टिप्पणियों के लिए गिरफ्तार किया जाना चाहिए। 

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक के. ईश्वरप्पा की कथित टिप्पणी 'भगवा झंडा एक दिन भारत का राष्ट्रीय ध्वज बन जाएगा' को लेकर पुलिस में शिकायत दी और कहा कि ईश्वरप्पा को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

भाजपा विधायक और कर्नाटक सरकार में पूर्व मंत्री ईश्वरप्पा ने कथित तौर पर कहा था, ''भगवा ध्वज का हजारों वर्षों से सम्मान किया जाता रहा है और यह निस्संदेह एक दिन राष्ट्रीय ध्वज बन जाएगा।''

संजय सिंह ने बताया कि उन्होंने नॉर्थ एवेन्यू थाने में भाजपा नेता के खिलाफ शिकायत दी है।

आप के राज्यसभा सांसद ने कहा "मैंने ईश्वरप्पा के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए एक आवेदन दिया है। 50 से अधिक वर्षों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मुख्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया गया था। दरअसल, भाजपा राष्ट्रीय ध्वज का विरोध करती है।''

उन्होंने आगे कहा कि ईश्वरप्पा को उनकी टिप्पणियों के लिए गिरफ्तार किया जाना चाहिए। 

टॅग्स :संजय सिंहकर्नाटकBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार