लाइव न्यूज़ :

दिल्ली शराब नीति मामले में आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर पर छापेमारी, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 4, 2023 08:25 IST

दिल्ली में आप सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को फरवरी में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद शराब नीति मामले में केंद्रीय एजेंसियों की जांच के दायरे में आने वाले सिंह नए आप नेता हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई का तर्क है कि शराब कंपनियां उत्पाद शुल्क नीति तैयार करने में शामिल थीं, जिससे कंपनियों को 12 प्रतिशत का लाभ होता।एजेंसी ने आरोप लगाया कि साउथ ग्रुप नाम की एक शराब लॉबी ने इसके लिए रिश्वत दी थी।नीति रद्द किए जाने के बाद भाजपा ने कहा कि दिल्ली सरकार भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए पुरानी शराब नीति पर वापस लौट आई है।

नई दिल्ली: दिल्ली शराब नीति मामले में आम आदमी पार्टी (आप) नेता संजय सिंह के घर पर तलाशी चल रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी सुबह-सुबह राज्यसभा सांसद के दिल्ली स्थित घर पहुंचे। दिल्ली में आप सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को फरवरी में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद शराब नीति मामले में केंद्रीय एजेंसियों की जांच के दायरे में आने वाले सिंह नए आप नेता हैं।

उत्पाद शुल्क नीति मामला दिल्ली सरकार की 2021 की शराब नीति के संबंध में दायर किया गया था जिसे बाद में रद्द कर दिया गया था। इसी मामले में अप्रैल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी करीब नौ घंटे तक पूछताछ की गई थी। सीबीआई का तर्क है कि शराब कंपनियां उत्पाद शुल्क नीति तैयार करने में शामिल थीं, जिससे कंपनियों को 12 प्रतिशत का लाभ होता। 

एजेंसी ने आरोप लगाया कि साउथ ग्रुप नाम की एक शराब लॉबी ने इसके लिए रिश्वत दी थी। एजेंसी ने दावा किया कि प्रस्तावित 12 प्रतिशत लाभ में से छह प्रतिशत बिचौलियों के माध्यम से लोक सेवकों को दिया गया। ईडी रिश्वत की कथित हेराफेरी की जांच कर रही है। नीति रद्द किए जाने के बाद भाजपा ने कहा कि दिल्ली सरकार भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए पुरानी शराब नीति पर वापस लौट आई है। 

सिसोदिया ने किसी भी गलत काम से इनकार किया था और उनकी पार्टी ने कहा था कि उनकी गिरफ्तारी दिल्ली के शासन मॉडल पर हमला है।

टॅग्स :संजय सिंहAam Aadmi Partyसीबीआईप्रवर्तन निदेशालयराज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतNEET Paper Leak: नीट जीवविज्ञान प्रश्न पत्र लीक के पीछे थी पुणे की शिक्षिका का हाथ, सीबीआई के हत्थे चढ़ी

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज