लाइव न्यूज़ :

आप सांसद संजय सिंह को ईडी ने गिरफ्तार किया, दिल्ली शराब नीति मामले में हुई कार्रवाई

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: October 4, 2023 18:01 IST

AAP सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली शराब नीति मामले में संजय सिंह से प्रवर्तन निदेशालय ने लंबी पूछताछ की थी।

Open in App
ठळक मुद्दे AAP सांसद संजय सिंह को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया दिल्ली शराब नीति मामले में संजय सिंह की गिरफ्तारीईडी के अधिकारी सुबह-सुबह आप के राज्यसभा सांसद के दिल्ली स्थित घर पहुंचे थे

नई दिल्ली:  AAP सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली शराब नीति मामले में संजय सिंह से प्रवर्तन निदेशालय ने लंबी पूछताछ की थी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी सुबह-सुबह आप के राज्यसभा सांसद के दिल्ली स्थित घर पहुंचे थे। 

दिल्ली में आप सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को फरवरी में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद शराब नीति मामले में केंद्रीय एजेंसियों की जांच के दायरे में आने वाले सिंह नए आप नेता हैं। 

इस मामले की जांच कर रही ईडी ने अपनी चार्जशीट में आरोप लगाया था कि बिजनेसमैन दिनेश अरोड़ा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की थी। इस बैठक में संजय सिंह भी मौजूद थे। ईडी के आरोप पत्र में कहा है कि शराब व्यापारी दिनेश अरोड़ा ने कबूल किया है कि संजय सिंह ने उसके साथ एक बैठक की थी और आम आदमी पार्टी के लिए फंड जुटाने के लिए शराब नीति के माध्यम से फायदा पहुंचाने की बात की थी। संजय सिंह पर आरोप है कि उन्होंने ही दिनेश अरोड़ा को मनीष सिसोदिया और केजरीवाल से मिलवाया था।  बिजनेसमैन दिनेश अरोड़ा अब इस मामले में सरकारी गवाह बन चुका है।

हालांकि आप नेताओं ने इसे बदले और बौखलाहट की कार्रवाई बताया है। राघव चड्ढा ने कहा, "पिछले करीब 15 महीनों से भाजपा एक तथाकथित शराब घोटाले की आड़ में हम पर आरोप लगा रही है। पिछले 15 महीनों में 1 हजार जगहों पर ईडी द्वारा छापेमारी कराई गई है। कई अफसर इसमें लगे हुए हैं। 15 महीने बीतने के बाद, लोगों को गिरफ्तार करने के बाद जांच में आज तक किसी एजेंसी को फूटी कौड़ी तक नहीं मिली। अगर कोई घोटाला होता तो न जाने कितनी संपत्ति बरामद होती। ये दिखाता है कि ये राजनीति से प्रेरित है।"

इससे पहले इसी मामले में अप्रैल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी करीब नौ घंटे तक पूछताछ की गई थी। दिल्ली शराब नीति मामले में मनीष सिसोदिया पहले ही जेल में हैं। आप के आरोपों पर बीजेपी का कहना है कि ऐसा क्यों हैं कि जिस मनीष सिसोदिया को आप कट्टर ईमानदार कहते हैं उन्हें 7.5 महीने से ज़मानत नहीं मिली और जेल में हैं। बीजेपी ने केजरीवाल को भी चुनौती देते हुए कहा है कि अरविंद केजरीवाल तुरंत प्रेस वर्ता करें और आरोपी दिनेश आरोड़ा के दावों का खंडन करें जिसमें वह कह रहा है कि आपको 32 लाख रुपए दिए हैं। 

 

टॅग्स :संजय सिंहआम आदमी पार्टीप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदिवंगत आध्यात्मिक गुरु महर्षि महेश योगी से जुड़े फाउंडेशन की जमीन ‘धोखाधड़ी’ से बिक्री मामले में ईडी ने तलाशी अभियान चलाया

क्राइम अलर्टट्रांसफर-पोस्टिंग करा देंगे?, भोजपुर के डीएम तनय सुल्तानिया को ठगने की कोशिश?, 'ईडी अधिकारी' अभिषेक अग्रवाल अरेस्ट

भारत'राघव चड्ढा गद्दार हैं': AAP कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद के खार स्थित आवास के बाहर किया प्रदर्शन, VIDEO

भारतक्या राघव चड्ढा समेत 7 बाग़ी सांसद गंवा सकते हैं अपनी राज्यसभा सीटें? कानूनी पेचीदगियों के बीच AAP ने उन्हें हटाने की मांग की

भारतभाजपा में शामिल होने के बाद पंजाब पुलिस ने हटाई हरभजन सिंह की सुरक्षा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज