लाइव न्यूज़ :

चुनाव प्रक्रिया में बाधा पहुंचाने के मामले में 'आप' विधायक को तीन महीने की जेल और 10 हजार रुपये का जुर्माना, 6 साल में हुई सजा

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: June 25, 2019 15:05 IST

फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला 6 साल चला। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में 2013 के विधानसभा चुनाव के दौरान कल्याणपुरी के एक मतदान केंद्र पर मनोज कुमार ने चुनाव प्रकिया को बाधा पहुंचाई थी।

Open in App

आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक मनोज कुमार को चुनाव प्रक्रिया में बाधा पहुंचाने के मामले में दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए फास्ट ट्रैक अदालत ने तीन महिने जेल की सजा सुनाई है और 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला 6 साल चला। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में 2013 के विधानसभा चुनाव के दौरान कल्याणपुरी के एक मतदान केंद्र पर मनोज कुमार ने चुनाव प्रकिया को बाधा पहुंचाई थी। हालांकि, मनोज कुमार को जमानत दे दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने मनोद कुमार को 10 हजार रुपये के बॉन्ड पर जमानत दी। मनोज कुमार को मामले में 11 जून को दोषी ठहराया गया था। उन्हें भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 186 के तहत सार्वजनिक कर्तव्य का पालन कर रहे सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा पहुंचाने और जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 131 के तहत पोलिंग बूथ के पास अव्यवस्था फैलाने का दोषी ठहराया था। 

आप विधायक आरोप लगा था कि 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान कल्याणपुरी में एमसीडी स्कूल के मेन गेट पर उन्होंने तकरीबन 50 लोगों के साथ विरोध प्रदर्शन किया था। उनके इस काम से वोटरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा था। 

टॅग्स :दिल्लीआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है