लाइव न्यूज़ :

आप विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने लुधियाना पार्क में ड्रग्स ले रहे युवक को जड़ा थप्पड़; वीडियो हुआ वायरल

By रुस्तम राणा | Updated: December 14, 2023 15:58 IST

वीडियो में देखा जा सकता है कि विधायक नशेड़ी बताए जा रहे युवक से भिड़ रहे थे और वह कुछ बोल पाता उससे पहले ही उसने युवक को थप्पड़ जड़ दिया।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में आप विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ड्रग्स लेने के आरोपी युवक को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैंकुलवंत सिंह सिद्धू लुधियाना में आतम नगर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैंविधायक को इलाके के एक पार्क के अंदर युवाओं द्वारा ड्रग्स का सेवन करने की शिकायत मिली थी

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू एक पार्क में ड्रग्स लेने के आरोपी युवक को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। कुलवंत सिंह सिद्धू लुधियाना में आतम नगर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसी खबरें हैं कि विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू को इलाके के एक पार्क के अंदर युवाओं द्वारा ड्रग्स का सेवन करने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस टीम के साथ औचक निरीक्षण किया।

पार्क में विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू को देखकर कई युवक मौके से भाग गए, हालांकि उनमें से एक को पकड़ लिया गया और विधायक ने कैमरे के सामने युवक को थप्पड़ मार दिया। विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू युवक के चेहरे पर थप्पड़ मारते हुए कैमरे में कैद हो गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि विधायक नशेड़ी बताए जा रहे युवक से भिड़ रहे थे और वह कुछ बोल पाता उससे पहले ही उसने युवक को थप्पड़ जड़ दिया।

खबर है कि युवक को पार्क में गांजा पीते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। कुलवंत सिंह ने कैमरे पर सिगरेट भी दिखाई, युवक ने हाथ में लाइटर भी पकड़ रखा था। विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने कहा, "मैंने उसे थप्पड़ मारा क्योंकि यह मेरी प्रतिक्रिया थी जब उसने कहा, 'मैं आपके बच्चे जैसा हूं' और मुझे बुरा लगा कि युवा किस दौर से गुजर रहा है।"

सोशल मीडिया पर विधायक के कृत्य को कोई सही ठहरा रहा है तो कोई इसकी आलोचना कर रहा है। किसी कहा कि कैमरे पर और भारी भीड़ के सामने एक युवा के साथ मारपीट सही नहीं है। कुलवंत सिंह को उस युवक से उसकी लत के बारे में बात करनी चाहिए थी और पुलिस के साथ मिलकर युवक के खिलाफ आगे की कार्रवाई करनी चाहिए थी।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीपंजाबवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है