लाइव न्यूज़ :

हिमाचल चुनाव को लेकर बोले अनुराग ठाकुर, यूपी की तरह यहां भी AAP की सभी सीटों पर होगी जमानत जब्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 9, 2022 17:32 IST

Open in App
ठळक मुद्दे4 राज्यों में बीजेपी की जीत को बताया चौका, कहा- गुजरात, हिमाचल जीतकर लगाएंगे छक्काजेपी नड्डा ने भी शिमला में हुई जनसभा में आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना

शिमला: आगामी हिमाचल विधानसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी चुनावी में आ गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हिमाचल दौरे पर हैं। यहां पार्टी की उम्मीदें फिर से सत्ता में वापसी की हैं। शनिवार को शिमला में मौजूद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सियासी लहजे में मीडिया से कहा, चार राज्यों में जीतकर चौका लगा है और भाजपा साल के अंत तक गुजरात और हिमाचल प्रदेश जीतकर छक्का लगाने का काम करेगी। 

आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए ठाकुर ने कहा, उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की हर सीट पर जमानत जब्त हुई और हिमाचल प्रदेश में भी हर सीट पर जमानत जब्त होगी। 

इससे पहले जेपी नड्डा ने भी शिमला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को निशाना साधा। उन्होंने कहा, आज एक नई पार्टी आई है जो अपना आपा खो बैठती है। उत्तर प्रदेश में उन्होंने 377 सीटों पर चुनाव लड़ा और सभी सीटों पर उनकी जमानत जब्त हुई।

बता दें कि इस साल के अंत में राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। भारतीय जनता पार्टी ने यहां आम आदमी पार्टी को झटका देते हुए उनके तीन बड़े नेताओं को पार्टी में शामिल कर लिया है।

'आप' के तीनों पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीजेपी की सदस्यता दिलाकर उन्हें पार्टी में शामिल किया है। बीजेपी में शामिल होने वालों में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, संगठन महामंत्री सतीश ठाकुर और ऊना के जिला अध्यक्ष इकबाल सिंह हैं। 

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशअनुराग ठाकुरAam Aadmi PartyBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार