लाइव न्यूज़ :

उप्र के नोएडा में आप नेताओं मनीष सिसोदिया और संजय सिंह ने तिरंगा यात्रा निकाला

By भाषा | Updated: September 1, 2021 22:58 IST

Open in App

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय सिह के नेतृत्त्व में पार्टी ने नोएडा स्टेडियम से तिरंगा संकल्प यात्रा निकाला जिसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर सिसोदिया ने कहा, ‘‘तिरंगे की आन-बान-शान के लिए हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने जान दे दी थी और आज उत्तर प्रदेश की राजनीति में उसी तिरंगे की शान में गुस्ताखी की जा रही है, तिरंगे की शान में चोट पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम इमानदारी और शिक्षा के जरिए विकास की राजनीति उत्तर-प्रदेश के गांव-गांव तक लेकर जाएंगे और तिरंगे की आन-बान-शान को वापस लाने का काम करेंगे। आम आदमी पार्टी, उत्तर प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकाल कर यह संकल्प लेगी कि इस तिरंगे के नीचे रहने वाले हर बच्चे, महिला, बुजुर्ग और किसान को उनका अधिकार मिले।’’ सिसोदिया ने कहा, ‘‘भाजपा वाले राष्ट्रवाद की बात करते हैं, लेकिन जब तिरंगे के नीचे खड़े लोगों के बच्चों को शिक्षा देने की बात आती है तो शिक्षा देना तो दूर वे बच्चों के मिड-डे-मील के पैसे भी खा जाते है। जब कोई पत्रकार इसपर सवाल उठाता है कि बच्चों को मिड-डे-मील में नून-तेल-रोटी क्यों दिया जा रहा है तो उसे गिरफ्तार कर छह महीने के लिए जेल में डाल दिया जाता है।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा के इस कृत्य से तिरंगे की शान में बट्टा लगता है। उन्होंने साझा किया कि तीन दिन पहले उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक प्रसूता स्त्री ने बिस्तर के अभाव में अस्पताल के बाहर सड़क पर दम तोड़ दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार इतनी निकम्मी हो चुकी है कि वो प्रसूता स्त्री को बिस्तर तक उपलब्ध नहीं करवा पा रही है, ये बेहद शर्मनाक बात है, प्रदेश सरकार न तो बेरोजगारों को नौकरी दे पा रही है और न ही किसानों को उनकी फसलों का वाजिब दाम मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में हर जगह भ्रष्टाचार व्याप्त है और हम इमानदारी और शिक्षा के जरिए विकास की राजनीति उत्तर-प्रदेश के गांव-गांव तक लेकर जायेंगे और आजादी के 75वें साल में ये संकल्प लेते हैं कि अपने काम के जरिए हम तिरंगे की आन-बान-शान को बढ़ाएंगे और बाबा साहब तथा बाकी स्वतंत्रता सेनानियों ने जैसे भारत का सपना देखा था उस उद्देश्य को पूरा करने का काम करेंगे।’’ आम आदमी पार्टी से राज्यसभा संसाद संजय सिह ने इस अवसर पर कहा कि 14 सितम्बर को श्रीराम की नगरी अयोध्या में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा, उसके बाद उत्तर प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तिरंगा यात्रा के जरिए आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश की जनता को भाजपा के कथित राष्ट्रवाद और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रवाद के बारे में बताएगी। सिंह यह भी बताया कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज