लाइव न्यूज़ :

आप-कांग्रेस गठबंधन पर संशय बरकरार, संजय सिंह बोले- बीजेपी को हराने के लिए कांग्रेस किसी समझौते को तैयार नहीं!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 17, 2019 20:06 IST

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि हमने कई प्रयास किए लेकिन कांग्रेस कोई समझौता करने को तैयार नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस-आप गठबंधन के बीच वार्ता का एक दौर विफल साबित हुआ है।संजय सिंह ने कहा कि हमारे प्रयासों के बावजूद कांग्रेस समझौते को तैयार नहीं

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर बुधवार को हुई बैठक एक बार फिर विफल साबित हुई है। आप नेता संजय सिंह ने बताया कि बीजेपी को हराने के लिए हम कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के लिए तैयार थे। लेकिन कांग्रेस किसी प्रकार के गठबंधन के मूड में नहीं है। उन्होंने कहा कि यह दुख की बात है कि इतने प्रयासों के बावजूद कांग्रेस किसी प्रकार का समझौता करने के लिए तैयार नहीं है।

गठबंधन के मुद्दे पर पवार की मध्यस्थता में कांग्रेस और आप नेताओं की यह दूसरी औपचारिक बैठक थी। आप के एक वरिष्ठ नेता ने बताया था कि बुधवार को होने वाली बैठक में पार्टी की ओर से हरियाणा और दिल्ली की सीटों पर गठबंधन की संभावनाओं पर विचार किया गया। सूत्रों के अनुसार खबर आ रही थी कि संजय सिंह और गुलाम नबी आजाद के बीच बैठक में हरियाणा में कांग्रेस सात, जेजेपी दो और आम आदमी पार्टी एक सीट पर चुनाव लड़ने की बात हुई। लेकिन कोई अंतिम फैसला नहीं हो सका।

केजरीवाल ने रविवार को कहा था कि भाजपा की सत्ता में वापसी, देश के लिये बहुत बड़ा खतरा साबित होगी इसलिये देशहित में उनकी पार्टी कुछ भी करने को तैयार है। राहुल गांधी ने भी ट्वीट करके आम आदमी पार्टी की गठबंधन की कोशिशों को गलत बताया था। उल्लेखनीय है कि दिल्ली की सात सीटों पर 12 मई को मतदान होगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनावआम आदमी पार्टीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसहरियाना लोकसभा चुनाव 2019दिल्ली लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"