नई दिल्लीः झारखंड से निर्दलीय विधायक सरयू रॉय दिल्ली में सीएम और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से मुलाकात की। सरयू रॉय ने कहा कि पंजाब जीतने की बधाई दी और कुछ खास नहीं है। आप ने पंजाब में 117 सीट में से 92 पर कब्जा किया है।
सरयू रॉय ने कहा कि मैं आप संयोजक अरविंद केजरीवाल से मिला। मैं उन्हें पंजाब की जीत पर बधाई देता हूं। हम झारखंड के बारे में भी बात करते हैं। हालांकि, हमारे राज्य में अलग-अलग मुद्दे हैं। झारखंड जैसे राज्य को जीतने के लिए सिर्फ एक अच्छा इंसान होना ही काफी नहीं है। युवाओं में मानसिकता का बदलाव है।
झारखंड से निर्दलीय विधायक सरयू रॉय ने कहा कि अमृतसर रवाना होने से पहले उन्होंने आप अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से दिल्ली हवाई अड्डे पर मुलाकात की। उन्होंने अपनी अगली दिल्ली यात्रा पर एक औपचारिक बैठक के लिए कहा है।
सरयू राय ने कहा कि यह एक अनौपचारिक बैठक थी। मैं औपचारिक बैठक करने के लिए दिल्ली जाऊंगा। आप का कोई निजी एजेंडा नहीं है। लोग उनके राजनीति के तरीके को पसंद कर रहे हैं, आप एक विकल्प के रूप में उभरी है। देखते हैं गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव में क्या होता है।
आपको बता दें कि झारखंड में यूपीए गठबंधन की सरकार है। सरयू राय ने विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री रघुवर दास को हराया था। ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाले राज्य के दूसरे नेता बन गये हैं। 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी दुमका सीटसे हार का सामना करना पड़ा था।
लेकिन वह बरहेट सीट से चुनाव जीत गए थे। इससे पहले वर्तमान में जेल में बंद गोपालकृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर ने ठीक दस साल पहले 2009 में झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को तमाड़ विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव में पराजित किया था।