लाइव न्यूज़ :

मणिपुर मामले पर शाम 4 बजे जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेगी आम आदमी पार्टी, केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 25, 2023 10:58 IST

दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि मणिपुर में बढ़ती हिंसा और महिलाओं से बर्बरता के खिलाफ आम आदमी पार्टी आज शाम 4 बजे दिल्ली के जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेगी। गोपाल राय ने लोगों से शाम 4 बजे जंतर मंतर पहुंचने की अपील भी की।

Open in App
ठळक मुद्देमणिपुर के मुद्दे पर विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार की घेराबंदी तेज कीआप जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने जा रही है25 जुलाई, मंगलवार शाम 4 बजे शांतिपूर्ण विरोध जताएगी आम आदमी पार्टी

नई दिल्ली: मणिपुर के मुद्दे पर विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार और बीजेपी की घेराबंदी तेज कर दी है। इस मुद्दे पर संसद में लगातार जारी हंगामे के बीच आम आदमी पार्टी 25 जुलाई, मंगलवार को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। 

दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि मणिपुर में बढ़ती हिंसा और महिलाओं से बर्बरता के खिलाफ आम आदमी पार्टी आज शाम 4 बजे दिल्ली के जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेगी। गोपाल राय ने लोगों से शाम 4 बजे जंतर मंतर पहुंचने की अपील भी की।

बता दें कि मणिपुर मुद्दे पर ही राज्यसभा में नारेबाजी करने के कारण आप सांसद संजय सिंह को पूरे मानसून सत्र से निलंबित कर दिया गया है। आप समेत तमाम विपक्षी पार्टियां इसे लेकर भी केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। इस मामले पर आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि मणिपुर का मुद्दा राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा है। 

राघव चड्ढा ने कहा, "मुझे रात को सोते वक्त करगिल योद्धा का कथन सुनाई दे रहा था। उस योद्धा ने कारगिल युद्ध में देश की रक्षा तो की लेकिन अपनी पत्नी की रक्षा मणिपुर में नहीं कर पाया। दुनिया की कई देशों की संसद में मणिपुर को लेकर चर्चा हो रही है। बड़े दुख की बात है कि हमारे देश की संसद में मणिपुर पर चर्चा नहीं हो रही है।"

राज्यसभा से पूरे सत्र के लिए निलंबित किए गए सांसद संजय सिंह फैसले के खिलाफ संसद के  बाहर धरने पर बैठे हैं। उन्होंने कहा, "देश के सीमावर्ती राज्य मणिपुर में 90 दिन से हिंसा हो रही है। केंद्रीय मंत्री, राज्य महिला मंत्री का घर जलाया गया, बलात्कार-हत्याएं हो रही हैं। करगिल के योद्धा की पत्नी को नग्न कर परेड करवाई गई। पीएम मोदी किसी क्रिकेटर की उंगली टूटने और ब्राजील के फुटबॉल खिलाड़ी पर ट्वीट करने के लिए सक्रिय हो जाते हैं। मणिपुर पर पीएम मोदी ख़ामोश क्यों हैं? उन्हें जवाब देना चाहिए।"

बता दें कि मणिपुर में जारी हिंसा और दो महिलाओं के 'निर्वस्त्र परेड' कांड को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है। इस मुद्दे पर हंगामे के चलते 20 जुलाई से शुरु हुआ संसद का मानसून सत्र अब तक एक दिन भी सही से नहीं चल सका है।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीमणिपुरसंसद मॉनसून सत्रअरविंद केजरीवालBJPसंजय सिंहराघव चड्ढाराज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर