लाइव न्यूज़ :

'बजट बाबू पास करेंगे तो चुनाव भी लड़ लें', एमसीडी में जारी घमासान के बीच आप ने भाजपा पर लगाए बड़े आरोप

By शिवेंद्र राय | Updated: February 3, 2023 14:31 IST

नियमों के मुताबिक 15 फरवरी तक दिल्ली नगर निगम का बजट पास करना जरूरी होता है। अब जब बजट पास हो गया है तब महापौर के चुनाव के बाद भी सदन बजट प्रस्तावों में परिवर्तन नहीं कर सकता। आम आदमी पार्टी की नाराजगी सबसे ज्यादा इसी बात को लेकर है।

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी पार्टी ने भाजपा पर की आरोपों की बरसातएमसीडी का बजट पास कराने को लेकर हमलावर है आपनिगम आयुक्त की ओर से 1 फरवरी को पेश किया गया था बजट

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की थी। हालांकि अभी तक महापौर, उपमहापौर और स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव होने बाकी हैं लेकिन इसी बीच 1 फरवरी को निगम आयुक्त की ओर से एमसीडी का बजट पेश कर दिया गया था जिसे विशेष अधिकारी ने हरी झंडी दे दी। आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच मचे घमासान के बीच अगले वित्तीय वर्ष के लिए पास हुए एमसीडी के बजट को लेकर अब आप ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला है और कई आरोप लगाए हैं।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एमसीडी में चुनी हुई सरकार को ही अखबार से पता चल रहा है कि चोरी छिपे नगर-निगम का बजट पास कर दिया गया है। सौरभ भारद्वाज ने कहा, "बीजेपी की केंद्र सरकार का षड्यंत्र था कि एमसीडी में हंगामा करके चुनी हुई सरकार मत बनने दो और चुपके से बजट पास कर दो। हमें सरकार बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा। प्रजातंत्र का ऐसा हाल हो गया है।"

बीजेपी पर आरोप लगाते हुए  सौरभ भारद्वाज ने कहा, "दिल्ली वाला सीबीआई और उपराज्यपाल का प्रयोग हर प्रदेश में हो रहा है। भाजपा ने सीबीआई, राज्यपाल जैसे संस्थानों की मर्यादा तार-तार कर दी है। भाजपा ने दिल्लीवालों की पीठ पर छूरा घोंपा है। पहले भाजपा ने चुनी हुई सरकार बनने नहीं दी और अब केंद्र सरकार ने धोखाधड़ी कर अपने अफसरों से एमसीडी का बजट पास करवा दिया। बजट बाबू पास करेंगे तो चुनाव भी लड़ लें।"

बता दें कि 1 फरवरी को जब केंद्र सरकार का बजट संसद में प्रस्तुत किया जा रहा था उसी दौरान  निगम आयुक्त एमसीडी का बजट भी पेश किया था। बजट के मुताबिक  एमसीडी अगले साल करीब 17 हजार करोड़ खर्च करेगी, जबकि उसे 16 हजार करोड़ की आय का अनुमान है। सबसे अधिक सफाई व्यवस्था पर करीब 25% व्यय करने का लक्ष्य रखा गया है।  शिक्षा पर करीब 18% व स्वास्थ्य सेवाओं पर 10% खर्च किया जाएगा। सड़क, गली, स्ट्रीट लाइट आदि विकास कार्यों पर भी 11% खर्च किया जाएगा।

नियमों के मुताबिक 15 फरवरी तक दिल्ली नगर निगम का बजट पास करना जरूरी होता है। अब जब बजट पास हो गया है तब महापौर के चुनाव के बाद भी सदन बजट प्रस्तावों में परिवर्तन नहीं कर सकता। आम आदमी पार्टी की नाराजगी सबसे ज्यादा इसी बात को लेकर है।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीBJPअरविंद केजरीवालArvind Kejriwal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?