लाइव न्यूज़ :

"माफी पर माफी' माँग रहे अरविंद केजरीवाल को कुमार विश्वास दे सकते हैं ये बड़ा झटका, ट्वीट में जारी किया इरादा

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 21, 2018 13:23 IST

बिक्रम सिंह मजीठिया, कपिल सिब्बलऔर नितिन गडकरी के बाद अरविंद केजरीवाल अब अरुण जेटली से माफी मांग सकते हैं। लेकिन इस मामले में एक नया मोड़ आ सकता है।

Open in App

नई दिल्ली, 21 मार्च: आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का 'माफी अभियान' जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिक्रम सिंह मजीठिया, कपिल सिब्बल और नितिन गडकरी के बाद अब केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से भी माफी की बातचीत चल रही है। हालांकि अरविंद केजरीवाल की तरफ से अभी तक इसका कोई आधिकारिक माफी पत्र नहीं भेजा गया है। केजरीवाल के माफी अभियान में उनके पुराने सहयोगी कुमार विश्वास बाधा बन सकते हैं। दरअसल, अरुण जेटली ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के पांच अन्य नेताओं के खिलाफ 10 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा किया था। इन नेताओं में कुमार विश्वास, राघव चड्ढा, संजय सिंह, आशुतोष और दीपक बाजपेई शामिल हैं। अरविंद केजरीवाल के साथ चार नेता तो माफी के लिए तैयार हो सकते हैं लेकिन कुमार विश्वास से बातचीत के सारे रास्ते बंद हैं। अरुण जेटली केजरीवाल समेत सभी नेताओं की माफी चाहते हैं।

यह भी पढ़ेंः माफी पर माफी माँगते अरविंद केजरीवाल, ज्यादा घिसने से मुलम्मा छूट जाता है

बिक्रम मजीठिया से केजरीवाल की माफी की खबर आने के कुछ देर बाद ही 16 मार्च को कुमार विश्वास ने ट्वीट करके इस मामले पर अपनी असहमति जाहिर कर दी थी। कुमार विश्वास ने लिखा, 'कोर्ट की सुनवाई की दौरान मैंने अपने कई शो छोड़ दिए। आम आदमी पार्टी से भी कोई कानूनी मदद नहीं ली। यह लड़ाई जारी रहेगी। जय हिंद।' कुमार विश्वास ने तंज कसते हुए लिखा, 

'जिसको हम सबने ‘नज़रिया’ समझा,उसने हम सब को बस ‘ज़रिया’ समझा !👎😡A Real Insignificant Man'

इससे पहले अरविंद केजरीवाल पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया, कपिल सिब्बल और उनके पुत्र अमित सिब्बल और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से माफी मांग चुके हैं। उनके खिलाफ ऐसे 20 मामले चल रहे हैं जिनमें अरुण जेटली का भी एक मामला है। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज का कहना है कि पार्टी सभी कानूनी केस जल्द से जल्द खत्म करना चाहती है। उनकी लीगल टीम अरुण जेटली से भी संपर्क में हैं।

कुमार विश्वास ने अभी तक इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उनके करीबी सूत्रों का कहना है कि उनका मन बदलने का कोई सवाल ही नहीं है। वो अपने स्टैंड पर कायम हैं।

टॅग्स :कुमार विश्वासअरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीअरुण जेटली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत93 पेपर लीक हुए, 6 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव पर, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल