लाइव न्यूज़ :

जन्मदिन मना रहे युवक से खुद पर चली गोली, मौत

By भाषा | Updated: August 23, 2021 14:59 IST

Open in App

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अपने जन्मदिन की खुशी में बंदूक चलाने की कोशिश कर रहे युवक ने खुद को गोली मार ली । पुलिस ने युवक की मौत के मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्ग जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि जिले के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में 12 बोर बंदूक की गोली से रोहन सिंह (18) की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात रोहन अपने मित्रों और परिजनों के साथ जन्मदिन मना रहा था, इसी दौरान वह पिता का बंदूक ले आया और उसे चलाने की कोशिश करने लगा। उन्होंने बताया कि रोहन बंदूक में गोली डाल रहा था तभी अचानक बंदूक चल गई और गोली उसके पेट में जा घुसी। उन्होंने बताया ​कि घटना के बाद परिजन गंभीर रूप से घायल रोहन को लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 12 बोर बंदूक का लाइसेंस रोहन के पिता संजय सिंह के नाम पर है। संजय सिंह निजी सुरक्षाकर्मी का काम करते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा समेत 7 बाग़ी सांसद गंवा सकते हैं अपनी राज्यसभा सीटें? कानूनी पेचीदगियों के बीच AAP ने उन्हें हटाने की मांग की

भारतराघव चड्ढा की बग़ावत के बाद AAP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पंजाब 7 बाग़ी सांसदों को कभी माफ़ नहीं करेगा'

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

क्राइम अलर्ट60 वर्षीय मां को फर्श पर धक्का देकर मार डाला, पुत्र शेर अली अरेस्ट

भारतManikarnika Ghat: आप सांसद संजय सिंह-पप्पू यादव समेत 8 लोगों पर मुकदमा, मणिकर्णिका घाट को लेकर सोशल मीडिया पर एआई निर्मित तस्वीरें, वीडियो प्रसारित करने के आरोप

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज