लाइव न्यूज़ :

बिहारः रहमतगंज में दो गुटों में हिंसक झड़प, भीड़ ने सिटी एसपी की गाड़ी पर किया हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: August 28, 2018 17:42 IST

दोनों गुटों के लोग वाट्सएप और फेसबुक पर मैसेज वायरल कर झड़प को उग्र रूप देने की कोशिश कर रहे थे

Open in App

पटना, 28 अगस्त:बिहार की राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी थाना के रहमतगंज इलाके में आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प और फायरिंग हुई है। इस दौरान स्थिती पर नियंत्रण को लेकर पहुंचे पटना के सिटी एसपी(पूर्व) राजेन्द्र कुमार भील बालबाल बच गये। हालांकि इस दौरान उपद्रवियों ने उनकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया।

बताया जाता है कि वर्चस्व की लड़ाई में मसौढ़ी का रहमतगंज मोहल्ला बना रणक्षेत्र, पुलिस की मौजूदगी में दोनों गुटों के बीच रोड़ेबाजी के साथ कई चक्र फायरिंग की गई है। फायरिंग की इस घटना में 2 लोगों को गोली लगने की सूचना है। साथ ही पांच पुलिस वाले भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर शुरू हुई मारपीट की घटना के दौरान ताबड़तोड़ गोलियां भी चलीं जिसमें एक गुट ने दिन-दहाड़े दूसरे गुट के सदस्य को गोली मार दी।

जिसके विरोध में दूसरे गुट ने डीएसपी आवास का घेराव किया। इसके साथ ही आरोपित के घर पर तोड़फोड़ की। आज हुई इस घटना के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। ताबड़तोड़ फायरिंग की इस घटना में 2 लोग घायल हो गये हैं जिसमें से एक शख्स की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। घटना के काफी देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस को भी लोगों का आक्रोश झेलना पड़ा।

भीड़ ने सिटी एसपी की गाड़ी पर भी हमला कर दिया। इस दौरान भीड़ के पथराव में दो पुलिसकर्मियों का सिर फटा गया है। आक्रोशित लोगों ने डीएसपी के आवास का भी घेराव किया और आरोपित के घर पर भी तोड़फोड़ करते हुए बाइक तोड़ डाला। घटना के बाद से इलाके की सभी दुकानों को बंद कर दिया गया है। पुलिस के आलाधिकारी मौके पर कूच कर गये हैं। मौके पर पांच थानों की पुलिस कैंप कर रही है। 

बताया जाता है कि इस दौरान दोनों गुटों के लोग वाट्सएप और फेसबुक पर मैसेज वायरल कर झड़प को उग्र रूप देने की कोशिश कर रहे थे, जिसके बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। सेंट्रल रेंज के डीआइजी राजेश कुमार ने बताया कि दोपहर साढ़े बारह बजे स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया है। एसएसपी और डीएम इलाके में कैंप कर रहे हैं। कुछ उपद्रवियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार मसौढ़ी में एक टोले के लोगों ने दूसरे मोहल्ले में घुसकर एक युवक की हत्या कर दी।

उसके समर्थन में दूसरे इलाके से दर्जनों की संख्या में लोग पहुंच गए और अभियुक्तों के टोले में घुसकर रोड़ेबाजी और फायरिंग करने लगे। गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार की आवाजें आने लगीं। विरोधी भी असलहे लेकर सड़क पर उतर गए। घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है। बताया जाता है कि वारदात की सूचना के दो घंटे बाद पुलिस पहुंची थी, जिसके कारण हालात बेकाबू हो गया। अभी स्थिती नियंत्रण में लेकिन तनावपूर्ण बताई जा रही है।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार