लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: ट्रांसफर पोस्टिंग मामले में देवेंद्र फड़नवीस ने दर्ज कराया अपना बयान, कहा- मैंने सभी सवालों के जवाब दिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 13, 2022 16:13 IST

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता ने कहा, राज्य के स्थानांतरण मामले से संबंधित दस्तावेज केंद्रीय गृह सचिव को सौंपे हैं। मैंने मीडिया के साथ दस्तावेज साझा नहीं किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व सीएम ने बताया, पोस्टिंग मामले से संबंधित दस्तावेज केंद्रीय गृह सचिव को सौंपे हैंफड़नवीस ने दस्तावेजों को मीडिया को सौंपने से किया इनकार

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फड़नवीस ने रविवार को मुंबई की साइबर पुलिस के समक्ष ट्रांसफर और पोस्टिंग मामले में अपने बयान को दर्ज करवाया है। फड़नवीस ने मीडिया को बताया कि पुलिस की एक टीम ने ट्रांसफर, पोस्टिंग मामले में मेरा बयान दर्ज किया। मैंने सभी सवालों के जवाब दिए। महाराष्ट्र सरकार पिछले छह महीने से इस मामले को खारिज कर रही थी। मैं इस मामले का व्हिसलब्लोअर हूं।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता ने कहा, राज्य के स्थानांतरण मामले से संबंधित दस्तावेज केंद्रीय गृह सचिव को सौंपे हैं। मैंने मीडिया के साथ दस्तावेज साझा नहीं किए हैं। बता दें कि मुंबई की साइबर पुलिस ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस को एक नोटिस जारी कर कथित अवैध फोन टैपिंग मामले में रविवार को उसके सामने पेश होने का निर्देश दिया था।

इस संबंध में शनिवार को फड़नवीस ने कहा था कि उन्हें मुंबई पुलिस की तरफ से सीआरपीसी की धारा 160 के तहत एक नोटिस मिला है, जिसमें उन्हें कल सुबह 11 बजे बीकेसी साइबर पुलिस स्टेशन में उनके सामने पेश होने के लिए कहा गया है। पूर्व सीएम ने कहा था कि वे वहां जाकर अपना बयान दर्ज कराऊंगा।

हालांकि बाद उन्होंने यह भी कहा कि ज्वाइंट सीपी क्राइम ने मुझसे कहा कि मुझे कल बीकेसी थाने जाने की जरूरत नहीं है। इसके बजाय, वे केवल आवश्यक जानकारी लेने आएंगे। इसी के चलते राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने रविवार को पुणे में होने वाले कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। उन्होंने कहा है कि मैं अपने घर पर रहुंगा। वे कभी भी आ सकते हैं। 

बता दें कि पूर्व सीएम ने पुलिस विभाग में हो रहे तबादलों में रिश्वतखोरी का आरोप लगाया था। इसमें फड़नवीस ने रश्मि शुक्ला की ओर से तत्कालीन डीजीपी को लिखे पत्र का हवाला भी दिया था। गौरतलब है कि उस पत्र में कथित तौर पर फोन टैपिंग का ब्योरा था।

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्रमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो