लाइव न्यूज़ :

वीडियो: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर औरंगाबाद में फेंकी गई कुर्सी, बाल-बाल बचे सीएम

By रुस्तम राणा | Updated: February 13, 2023 20:00 IST

सीएम नीतीश कुमार पर औरंगाबाद में  समाधान यात्रा के दौरान लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। ऐसे में गुस्साए लोगों ने मुख्यमंत्री पर प्लास्टिक की कुर्सी फेंक दी।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम नीतीश कुमार पर औरंगाबाद में  समाधान यात्रा के दौरान लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ाऐसे में गुस्साए लोगों ने मुख्यमंत्री पर प्लास्टिक की कुर्सी फेंक दीहमले में सीएम बाल-बाल बचे, हालांकि हमला किसने किया यह पता नहीं चल सका

औरंगाबाद: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर औरंगाबाद में समाधान यात्रा के दौरान कुर्सी से हमला हुआ। हालांकि इस हमले में सीएम बाल-बाल बच गए। दरअसल, सीएम नीतीश कुमार पर औरंगाबाद में  समाधान यात्रा के दौरान लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। ऐसे में गुस्साए लोगों ने मुख्यमंत्री पर प्लास्टिक की कुर्सी फेंक दी।

हमले में मुख्यमंत्री बाल-बाल बच गए। टूटी हुई कुर्सी नीतीश कुमार के ठीक सामने से निकल गई। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें घेरे में ले लिया। यह घटना तब हुई जब सीएम कंचनपुर में पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन करने गए थे। 

खबरों के मुताबिक, जब सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें सीएम से मिलने से रोका तो ग्रामीण नाराज हो गए और कुर्सियों को तोड़ दिया। इसी दौरान एक युवक ने टूटी कुर्सी सीएम की ओर फेंक दी, जो ठीक उनके सामने जा गिरी। सुरक्षाकर्मी कुर्सी उठा ले गए, जबकि फेंकने वाले की पहचान करने का प्रयास कर रहे हैं।

समाधान यात्रा के दौरान लोगों की नाराजगी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले 5 फरवरी को कटिहार में मुख्यमंत्री से मिलने नहीं दिए जाने से नाराज लोगों ने सड़क पर हंगामा और आगजनी की थी। लोगों का आरोप था कि सीएम नीतीश कुमार उनसे नहीं मिले।

इससे कुछ दिन पहले सारण जिले में नीतीश कुमार को एक युवक ने काला झंडा दिखाया था। उस वक्त सीएम कार्यक्रम खत्म कर पटना लौट रहे थे। शहर के जोगनिया कोठी के पास एक युवक नीतीश के काफिले की गाड़ी के सामने खड़ा हो गया।

युवक ने जैसे ही नीतीश को काला झंडा दिखाया, वहां मौजूद पुलिस प्रशासन भड़क गया और पुलिसकर्मियों ने युवक को हिरासत में ले लिया।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारऔरंगाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार