लाइव न्यूज़ :

PM मोदी के नेतृत्व में हुई मंत्री परिषद की बैठक, जम्मू कश्मीर के विकास कार्यों की दिखाया गया प्रेजेंटेशन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 8, 2020 13:15 IST

मंत्री परिषद बैठक की श्रृंखला में यह चौथी बैठक थी जिसमें क्षेत्र विशेष से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रत्येक बैठक में आमतौर पर सरकार के शीर्ष अधिकारी प्रेजेंटेशन देते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों ने बताया कि इस बैठक में जम्मू कश्मीर के विकास कार्यों पर एक प्रेजेन्टेशन दिया गया और इस बात का उल्लेख किया गया कि विकास गतिविधियों में तेजी आई है। इसके अलावा सामरिक मुद्दों और रक्षा तथा सुरक्षा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक में पिछले छह महीनों में जम्मू कश्मीर में हुए विकास कार्यों और देश भर में सुरक्षा से जुड़े मामलों पर चर्चा हुई। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में जम्मू कश्मीर के विकास कार्यों पर एक प्रेजेन्टेशन दिया गया और इस बात का उल्लेख किया गया कि विकास गतिविधियों में तेजी आई है।

सूत्रों ने बताया कि इसके अलावा सामरिक मुद्दों और रक्षा तथा सुरक्षा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया गया। पिछले साल अगस्त में जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त कर दिया गया था और राज्य को दो केन्द्र शासित क्षेत्रों में विभाजित कर दिया गया था।

मंत्री परिषद बैठक की श्रृंखला में यह चौथी बैठक थी जिसमें क्षेत्र विशेष से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रत्येक बैठक में आमतौर पर सरकार के शीर्ष अधिकारी प्रेजेंटेशन देते हैं। ये बैठकें अहम मंत्रालयों के लिए अगले पांच साल की कार्ययोजना तैयार करने की कवायद का हिस्सा है।

 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारत सरकारजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह