लाइव न्यूज़ :

VIDEO: गाजियाबाद में सड़क पर घूमता दिखा तेंदुआ, सीसीटीवी फुटेज ने मचाया हड़कंप, खाली करवाया गया स्कूल

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: November 24, 2020 17:39 IST

गाजियाबाद स्थित राजनगर के राज कुंज कॉलोनी में मंगलवार सुबह तेंदुआ दिखने के बाद हड़कंप मच गया...

Open in App
ठळक मुद्देगाजियाबाद के पॉश इलाके में दिखा तेंदुआ।आनन-फानन में करवाया गया स्कूल खाली।वन विभाग के मुताबिक हो सकती है 'फिशिंग कैट'।

गाजियाबाद के पॉश इलाके राजनगर में मंगलवार (24 नवंबर) की सुबह एक तेंदुआ देखा गया है। तेंदुआ यहां रिहायशी इलाके में घूमता हुआ दिखा है, जिसकी सीसीटीवी फुटेज ने आस-पास के इलाके में हड़कंप मचा दिया है।

खाली करवाया गया स्कूल

आनन-फानन में वन विभाग को इसकी सूचना दी गई, लेकिन उन्हें इसका कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। आशंका जताई गई कि तेंदुआ राजकुंज की दीवार फांदकर इंग्राहम इंस्टीट्यूट में कूद गया। हालांकि पुलिस ने एहतियातन इंग्राहम इंस्टीट्यूट पहुंचकर स्कूल को खाली कराया लिया, लेकिन वहां किसी तरह की निशानी तक नहीं मिला।

सफाईकर्मी पर हमले की सूचना, अब तक पुष्टि नहीं

इस बीच एक सफाईकर्मी पर तेंदुए के हमले की सूचना सामने आई, लेकिन इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। जिला वन अधिकारी दीक्षा भंडारी के मुताबिक तेंदुए जैसा नजर आ रहा ये जानवर 'फिशिंग कैट' यानी जंगली बिल्ली भी हो सकती है। 

इससे पहले वैशाली और भोपुरा में भी तेंदुआ देखा जा चुका है। वन विभाग के मुताबिक जैसे ही इसके तेंदुए होने की पुष्टि होगी, स्थानीय निवासियों को इसकी सूचना दे दी जाएगी। विभाग ने तब तक लोगों से शांत रहने की अपील की है।

टॅग्स :गाज़ियाबादउत्तर प्रदेशवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार