लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: 10वीं-12वीं कक्षा में टॉपर छात्रों को कराई जाएगी हेलीकॉप्टर की मुफ्त सवारी, सीएम भूपेश बघेल ने की घोषणा

By रुस्तम राणा | Updated: May 5, 2022 22:54 IST

राज्य के सीएम ने एक कार्यक्रम के दौरान ये कहा बच्चों को आगे बढ़ाने उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए दसवीं, बाहरवीं के जो बच्चे जिले में टॉप करेंगे। उन सभी बच्चों को हेलीकॉप्टर राइड कराई जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देछात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए सीएम भूपेश बघेल ने की घोषणासीजीबीएसई की 10-12वीं बोर्ड की परीक्षा परिणाम से पहले हुआ ऐलान

रायपुर:छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने गुरुवार को ऐलान करते हुए कहा है कि जो छात्र अपने जिले में दसवीं और बाहरवीं कक्षा टॉप करते हैं तो उन्हें मुफ्त में हेलीकॉप्टर की सवाली कराई जाएगी।

राज्य के सीएम ने एक कार्यक्रम के दौरान ये कहा बच्चों को आगे बढ़ाने उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए दसवीं, बाहरवीं के जो बच्चे जिले में टॉप करेंगे। उन सभी बच्चों को हेलीकॉप्टर राइड कराई जाएगी, ताकी अन्य छात्र-छात्राएं भी इससे प्रोत्साहित हों और उनके सपनों को उड़ान मिले। उनका सम्मान हो। 

सीएम भूपेश बघेल द्वारा यह ऐलान सीजीबीएसई (CGBSE) की 10वीं, 12वीं बोर्ड की परीक्षा परिणाम से पहले की गई है। छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा इसी महीने बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किए जा सकते हैं। हालांकि आधिकारिक रूप से अभी इसकी घोषणा नहीं की गई है। लेकिन ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि परीक्षा परिणाम की घोषणा आगामी 10 दिनों में आ सकता है।

बता दें कि पिछले साल बोर्ड ने सभी छात्र छात्रओं को पास करने का विकल्प चुना था और विद्यार्थियों को पास करने के लिए उन्हें न्यूनतम अंक दिए गए थे। इसलिए सीजी बोर्ड ने साल 2021 में मेरिट लिस्ट या टॉपर्स के नाम जारी नहीं किए थे। इस साल टॉपर्स की घोषणा करीब दो साल बाद की जाएगी। इससे पहले यूपी सरकार ने राज्य के 10वीं और 12वीं के टॉपर छात्रों के नाम पर सड़के बनवाने का ऐलान किया था। 

 

जब एकबार परिणाम घोषित कर दिया जाएगा तो छात्र cgbse.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अपना रिजल्ट देख सकेंगे। 

टॅग्स :भूपेश बघेलछत्तीसगढ़सीजीबीएसई छत्तीसगढ़ बोर्ड 10th २०१९सीजीबीएसई छत्तीसगढ़ बोर्ड 12th रिजल्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

क्राइम अलर्टअनोखा चोर! कांग्रेस कार्यालय से चुराए 72 नल, पीछे छोड़ गया 'रोमांटिक' नोट

भारतTrain Cancelled: जून में रेल यात्रा करना होगा मुश्किल, 77 ट्रेनें रद्द होने से बढ़ीं यात्रियों की मुश्किलें

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं