लाइव न्यूज़ :

परमबीर सिंह के खिलाफ उगाही के मामले में एक ‘हवाला’ संचालक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 21, 2021 11:35 IST

Open in App

मुंबई, 21 अक्टूबर मुंबई पुलिस ने शहर के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ दर्ज उगाही के एक मामले में गुजरात के 42 वर्षीय ‘हवाला’ संचालक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान अल्पेश पटेल के रूप में हुई है और उसे मंगलवार को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा इकाई-11 की टीम ने गुजरात के मेहसाणा से पकड़ा।

हवाला कानूनी बैंकिंग माध्यमों से बचते हुए किए गए, धन के अवैध हस्तांतरण को कहा जाता है।

अधिकारी ने बताया कि पटेल की भूमिका जबरन वसूली मामले की जांच के दौरान सामने आई, जिसे कुछ महीने पहले यहां गोरेगांव पुलिस थाने में कारोबारी बिमल अग्रवाल ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी परमबीर सिंह के खिलाफ दर्ज कराया था।

अधिकारी ने बताया कि इसके आधार पर मुंबई पुलिस ने पटेल की तलाश शुरू कर दी। गुप्त सूचना पर पुलिस की एक टीम मेहसाणा गई और पटेल को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी ने बताया कि बुधवार को उसे एक अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे शुक्रवार तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। इस मामले में जांच जारी है।

सिंह के खिलाफ मुंबई और पड़ोसी ठाणे जिले के कई पुलिस थानों में उगाही के मामले दर्ज हैं। आईपीएस अधिकारी के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया है, लेकिन जांच एजेंसियां अब तक उनका पता नहीं लगा पाई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज