लाइव न्यूज़ :

राजद के पूर्व विधायक ने बिहार के पीएचईडी मंत्री संजय सिंह पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- छत्तीसगढ़ की एक अदालत से जारी है गिरफ्तारी वारंट

By एस पी सिन्हा | Updated: March 22, 2026 18:45 IST

मुकेश रोशन ने दावा किया है कि संजय सिंह के खिलाफ छत्तीसगढ़ की एक अदालत से गिरफ्तारी वारंट जारी है, इसके बावजूद वे बिहार सरकार में मंत्री पद पर बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में किसी संवैधानिक पद पर बने रहना उचित नहीं है।

Open in App

पटना: राजद के पूर्व विधायक मुकेश रोशन ने बिहार सरकार में पीएचईडी मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विधायक संजय सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मुकेश रोशन ने दावा किया है कि संजय सिंह के खिलाफ छत्तीसगढ़ की एक अदालत से गिरफ्तारी वारंट जारी है, इसके बावजूद वे बिहार सरकार में मंत्री पद पर बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में किसी संवैधानिक पद पर बने रहना उचित नहीं है।

मुकेश रोशन ने आरोप लगाया कि संजय कुमार सिंह ने पटना के राजीव नगर इलाके में फर्जी तरीके से जमीन हासिल की। इसके अलावा हाजीपुर में 11 लाख रुपये लेकर फ्लैट नहीं देने का मामला भी सामने आया है, जिसका वीडियो वायरल होने की बात कही गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मंत्री को वारंट की जानकारी होने के बावजूद उन्होंने न्यायालय का सम्मान नहीं किया। साथ ही, चुनावी हलफनामे में मामलों की पूरी जानकारी नहीं देने और शैक्षणिक दस्तावेजों में अनियमितता का भी आरोप लगाया गया है। 

मुकेश रोशन ने यह भी दावा किया कि महुआ और हाजीपुर क्षेत्र में शराब तस्करी के मामलों में मंत्री का संरक्षण प्राप्त है। यहां तक कि 50 हजार रुपये के इनामी एक तस्कर को भी मंत्री का समर्थन मिलने का आरोप लगाया गया। राजद ने मुख्यमंत्री और डीजीपी को इस संबंध में पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, पिछले तीन महीनों में विभाग में हुई निविदाओं की जांच कराने की भी मांग उठाई गई है। 

मुकेश रोशन ने कहा कि अगर इस मामले में कार्रवाई नहीं होती है, तो वे न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। फिलहाल इन आरोपों पर मंत्री की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले में जांच और सरकारी प्रतिक्रिया के बाद ही पूरी सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।

टॅग्स :आरजेडीबिहारलोक जनशक्ति पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र