लाइव न्यूज़ :

दिव्यांगों के खिलाफ टिप्पणी करने पर भाजपा नेत्री खुशबू के खिलाफ शिकायत दर्ज, बाद में मांगी माफ़ी

By भाषा | Updated: October 15, 2020 07:03 IST

कांग्रेस छोड़ने के बाद सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने वाली खुशबू ने कहा है कि उन्होंने ‘‘मानसिक रूप से मंद’’ पार्टी छोड़ दी है। एनपीआरडी के महासचिव मुरलीधरन ने कहा कि खुशबू के खिलाफ करीब 30 थानों में शिकायत दर्ज कराई गई है।

Open in App
ठळक मुद्देएनपीआरडी ने दिव्यांग लोगों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में भाजपा नेत्री खुशबू सुंदर के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। इसके तुरंत बाद खुशबू ने कुछ वाक्याशों के गलत इस्तेमाल के लिए माफी मांगी।

नयी दिल्ली: नेशनल प्लेटफॉर्म फॉर द राइट्स ऑफ डिसेबल्ड (एनपीआरडी) ने दिव्यांग लोगों के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में बुधवार को तमिलनाडु के अलग-अलग जिलों में भाजपा नेत्री खुशबू सुंदर के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। इसके तुरंत बाद खुशबू ने कुछ वाक्याशों के गलत इस्तेमाल के लिए माफी मांगी।

खबरों के मुताबिक, कांग्रेस छोड़ने के बाद सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने वाली खुशबू ने कहा है कि उन्होंने ‘‘मानसिक रूप से मंद’’ पार्टी छोड़ दी है। एनपीआरडी के महासचिव मुरलीधरन ने कहा कि खुशबू के खिलाफ करीब 30 थानों में शिकायत दर्ज कराई गई है। इनमें से कुछ शिकायत ऑनलाइन दर्ज कराई गई हैं। उन्होंने कहा, ‘‘चेन्नई पुलिस आयुक्त के कार्यालय में भी एक शिकायत दर्ज कराई गई है।

चेन्नई, कांचीपुरम, चेंगलपेट, मदुरै, कोयम्बटूर, तिरुपुर एवं अन्य स्थानों पर शिकायत दर्ज कराई गई है।’’ हालांकि, खुशबू ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं जल्दबाजी में, परेशानी और पीड़ा के क्षणों में बोले गए कुछ गलत वाक्यांशों के लिए माफी मांगती हूं।’’ मुरलीधरन ने कहा कि उन्होंने माफी मांग ली है लेकिन तथ्य यह है कि उन्होंने कानून का उल्लंघन किया है जिसमें न्यूनतम छह महीने की सजा का प्रावधान है और उसे अनदेखा नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि खुशबू को अपने विरोधियों को निशाना बनाने का पूरा अधिकार है लेकिन ऐसे शब्दों का इस्तेमाल जिससे दिव्यांगों की नकारात्मक छवि बनती है ‘अस्वीकार्य है। मुरलीधरन ने कहा कि देश और खुशबू जैसे लोगों को याद रखना चाहिए कि कानून में भी इस तरह का अपमान प्रतिबंधित है। एनपीआरडी एक गैर सरकारी संगठन है, जो दिव्यांगों के अधिकारों के बारे में जागरूकता फैलाने का काम करता है। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल