लाइव न्यूज़ :

अंडमान में कोविड-19 का एक मामला आया

By भाषा | Updated: September 1, 2021 10:17 IST

Open in App

केंद्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 का सिर्फ एक मामला सामने आया है जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,566 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए मामले की पहचान हवाई अड्डे पर जांच के दौरान हुई। विमान से आने वाले सभी यात्रियों के लिए द्वीपसमूह में प्रवेश से पहले आरटी-पीसीआर जांच कराना अनिवार्य है। द्वीपसमूह में वर्तमान में छह मरीज उपचाराधीन हैं। अधिकारी ने बताया कि सभी छह उपचाराधीन मरीज दक्षिण अंडमान जिले से हैं। अन्य दो जिले उत्तर एवं मध्य अंडमान संक्रमण मुक्त हैं। अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण से किसी की मौत नहीं होने से मृतक संख्या 129 बनी हुई है। उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अब तक 7,431 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि अंडमान निकोबार द्वीपसमूह प्रशासन ने अब तक 4,90,652 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है और संक्रमण दर 1.54 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अब तक 3,64,181 लोगों का टीकाकरण हुआ है जिनमें 2,58,243 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक और 1,05,938 को टीके की दोनों खुराक मिल चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यजख्मों के पार, उम्मीद की लाल रोशनी ‘रेडक्रॉस’

भारतमीथेन : रिसाव दिखता नहीं, लेकिन असर रुकता नहीं

भारतबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, एंबुलेंस का पेट्रोल खत्म होने के कारण एक बुजुर्ग मरीज की हुई तड़प-तड़पकर मौत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

भारत अधिक खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल