लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 88 नए मामले

By भाषा | Updated: August 6, 2021 13:00 IST

Open in App

पुडुचेरी, छह अगस्त पुडुचेरी में एक दिन में कोविड-19 के 88 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,21,421 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी जे रमेश ने शुक्रवार को बताया कि नए मामलों में से पुडुचेरी क्षेत्र में सर्वाधिक 55, माहे में 22, कराईकल में आठ और यानम में तीन नए मामले सामने आए। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में मृतक संख्या बढ़कर 1,799 हो गई।

उन्होंने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 872 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जिनमें से 179 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और 693 लोग पृथक-वास में हैं। पिछले 24 घंटे में 103 और लोगों के ठीक होने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,18,750 हो गई। नमूनों के संक्रमित पाए जाने की दर 1.51 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की दर 97.80 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है।

रमेश ने बताया कि अब तक 37,895 स्वास्थ्य कर्मी और अग्रिम मोर्चे पर तैनात 22,978 कर्मियों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई है। वरिष्ठ नागरिकों और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित 45 साल से अधिक उम्र के करीब 5.18 लाख लोगों को टीका लगाया गया है। कुल मिलाकर स्वास्थ्य विभाग ने 7.27 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज