लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: रातों-रात 87 जिला जजों का तबादला, सलमान खान को सजा सुनाने वाले जज का भी ट्रांसफर

By भारती द्विवेदी | Updated: April 7, 2018 01:09 IST

वहीं अब जोधपुर सेशंस कोर्ट के नए जज चंद्रकुमार सोंगरा होंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 7 अप्रैल: राजस्थान हाईकोर्ट ने रातों-रात एक बड़ा फेरबदल करते हुए 87 जिला जजों का तबादला कर दिया है। तबादले की इस लिस्ट में सलमान खान को सजा सुनाने वाले जोधपुर के जज देवकुमार खत्री के साथ ही, उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करने वाले जज रविंद्र कुमार जोशी का नाम शामिल है। रविंद्र कुमार जोशी ने सलमान खान की जमानत याचिका पर सुनवाई की थी। उनका तबादला करके उन्हें सिरोही भेज दिया गया है। वहीं अब जोधपुर सेशंस कोर्ट के नए जज चंद्रकुमार सोंगरा होंगे। इन सारे जजों के तबादले के पीछे का कारण प्रशासनिक अनिवार्यता बताया गया है।

6 अप्रैल को लगभग 20 साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर की स्थानीय अदालत ने अभिनेता सलमान खान को पांच साल जेल की सजा सुनाई है। काले हिरण की हत्या मामले में अन्य आरोपी सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, नीलम और तब्बू को अदालत ने सबूतों के अभाव में बरी कर दिया था। सजा मिलने के बाद सलमान को जोधपुर सेंट्रल जेल में रखा गया है। जेल में सलमान कैदी नंबर-106 के रूप में रह रहे हैं और उन्हें बैरक नंबर 2 में रेप के आरोप में सजा काट रहे आसाराम बापू के साथ रखा गया है।

जोधपुर सेशन कोर्ट जमानत पर आज अपना फैसला सुनाएगी। सलमान की जमानत पर सुबह 10.30 से 11 बजे के बीच फैसला आ सकता है। जजों के तबादले के बाद सलमान की जमानत याचिका सुनवाई पर क्या असर पड़ने वाला है, इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। कानून के जानकारों का कहना है कि इस तबादले के बाद अब ये जज रविंद्र कुमार जोशी पर निर्भर करता है कि वह इस मामले में आज सुनवाई करते हैं या नहीं।

टॅग्स :राजस्थानसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज