लाइव न्यूज़ :

Delhi: न्यू ईयर पर ट्रैफिक रूल ब्रेक करना पड़ा भारी, काटे गए 868 चालान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2026 12:34 IST

Delhi: सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की गई और जिला नियंत्रण कक्षों के बीच वास्तविक समय में समन्वय रखा गया।

Open in App

Delhi: दिल्ली यातायात पुलिस ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर नशे में वाहन चलाने पर 868 चालान काटे। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार नशे व तेज रफ्तार वाहन चलाने, मोटरसाइकिल से करतब दिखाने और अन्य उल्लंघनों पर अंकुश लगाने के लिए प्रमुख सड़कों, रात्रि आयोजन स्थलों और आवासीय इलाकों में विशेष प्रवर्तन दल तैनात किए गए थे। उन्होंने बताया कि रातभर विभिन्न स्थानों पर चौकियां स्थापित कर नशे में वाहन चलाने वालों की जांच की गई।

नववर्ष के जश्न के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस के 20,000 जवान तैनात किए गए थे। भीड़ की गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी घटना पर त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की गई और जिला नियंत्रण कक्षों के बीच वास्तविक समय में समन्वय रखा गया।

पुलिस के मुताबिक, कनॉट प्लेस, हौज खास और एयरोसिटी जैसे इलाकों पर विशेष ध्यान दिया गया, जहां भीड़ जुटने की संभावना होती है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल उल्लंघनों पर कार्रवाई करना नहीं, बल्कि नशे में वाहन चलाने वालों को कड़ा संदेश देना भी था क्योंकि इसी के कारण सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। 

टॅग्स :दिल्लीन्यू ईयरDelhi Traffic Policeदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे