लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी की राह पर सम्राट चौधरी?, नए साल पर पहले दिन 50000 रुपये का इनामी नक्सली दयानंद मलाकार मुठभेड़ में ढेर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2026 13:41 IST

Begusarai: पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से एक 5.56 एमएम इंसास राइफल, एक देसी पिस्तौल, 25 कारतूस और 15 खोखे बरामद किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे50 हजार रुपये का इनामी मलाकार उत्तर बिहार में हुई कई नक्सली वारदातों में संलिप्त था।उत्तर बिहार केंद्रीय जोनल कमेटी के सचिव दयानंद मलाकार के रूप में हुई है।एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम के साथ मुठभेड़ में मारा गया।

Begusarai: बिहार के बेगूसराय जिले में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी नक्सली मारा गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मारे गए नक्सली की पहचान प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की उत्तर बिहार केंद्रीय जोनल कमेटी के सचिव दयानंद मलाकार के रूप में हुई है।

उसने बताया कि नक्सली के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। बिहार पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘‘14 से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित मलाकार उर्फ छोटू बुधवार शाम बेगूसराय के तेघड़ा इलाके में एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम के साथ मुठभेड़ में मारा गया।’’

बयान के मुताबिक, सूचना के आधार पर सुरक्षाकर्मी उस स्थान पर पहुंचे, जहां मलाकार अपने सहयोगियों के साथ छिपा हुआ था और पुलिस को देखते ही उसने भागने की कोशिश करते हुए गोलीबारी शुरू कर दी। इसमें कहा कि जवाबी कार्रवाई में नक्सली घायल हो गया, जबकि उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि मलाकार को नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ में किसी भी सुरक्षाकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है।

पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से एक 5.56 एमएम इंसास राइफल, एक देसी पिस्तौल, 25 कारतूस और 15 खोखे बरामद किए गए हैं। बयान में कहा गया कि 50 हजार रुपये का इनामी मलाकार उत्तर बिहार में हुई कई नक्सली वारदातों में संलिप्त था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBihar Policeनक्सलउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?