लाइव न्यूज़ :

मई 2019 तक विदेशी जेलों में 8189 भारतीय कैदी बंद, सर्वाधिक 1811 सऊदी अरब में : मुरलीधरन

By भाषा | Updated: July 18, 2019 16:18 IST

मुरलीधरन ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह भी बताया कि सऊदी अरब की जेलों में सर्वाधिक 1811 भारतीय कैदी बंद हैं। संयुक्त अरब अमीरात की जेलों में 1392 भारतीय और नेपाल की जेलों में 1160 भारतीय बंद हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविदेश राज्य मंत्री के अनुसार, पाकिस्तान की जेलों में 48 भारतीय कैदियों के बंद होने की खबर है।मुरलीधरन ने बताया कि 2016 से अब तक खाड़ी क्षेत्र के देशों में कुल 3087 भारतीय नागरिकों को क्षमादान दिया गया है या उनकी सजा बदल दी गई है। 

विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने बृहस्पतिवार को बताया कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार 31 मई 2019 तक विदेशी जेलों में 8189 भारतीय कैदी बंद हैं। इनमें विचाराधीन कैदी भी शामिल हैं।

मुरलीधरन ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह भी बताया कि सऊदी अरब की जेलों में सर्वाधिक 1811 भारतीय कैदी बंद हैं। संयुक्त अरब अमीरात की जेलों में 1392 भारतीय और नेपाल की जेलों में 1160 भारतीय बंद हैं।

विदेश राज्य मंत्री के अनुसार, पाकिस्तान की जेलों में 48 भारतीय कैदियों के बंद होने की खबर है। उन्होंने बताया ‘‘कई देशों में कड़े निजता कानूनों के कारण स्थानीय प्राधिकारी कैदियों के बारे में जानकारी तब तक साझा नहीं करते जब तक संबंधित व्यक्ति इस तरह की जानकारी के खुलासे की सहमति नहीं देता। यहां तक की जानकारी साझा करने वाले देश भी आम तौर पर बंदी बनाए गए विदेशियों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं देते।’’

मुरलीधरन ने बताया कि 2016 से अब तक खाड़ी क्षेत्र के देशों में कुल 3087 भारतीय नागरिकों को क्षमादान दिया गया है या उनकी सजा बदल दी गई है। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रपाकिस्तानमोदी सरकारसऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज