लाइव न्यूज़ :

गोवा में 80 प्रतिशत लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक मिल चुकी है : सावंत

By भाषा | Updated: July 22, 2021 13:05 IST

Open in App

पणजी, 22 जलाई गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि राज्य में कोविड-19 टीकाकरण के लिए पात्र 80 प्रतिशत लोगों को टीके की पहली खुराक मिल चुकी है और उम्मीद जताई कि 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी 15 अगस्त से पूर्व, स्कूलों की कक्षाओं में पहले की तरह शामिल हो पाएंगे।

बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत में सांवत ने यह भी कहा कि उनकी सरकार केंद्र को राज्य के शिक्षकों के लिए कोविड-19 रोधी टीकों की दो खुराकों के बीच अंतराल को कम करने के लिए पत्र लिखेगी ताकि सरकार जब भी स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला ले, वे सुरक्षित रहें।

उन्होंने कहा कि राज्य 31 जुलाई तक 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को टीके की कम से कम एक खुराक लगाने के लक्ष्य की तरफ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा,, “हमने 80 प्रतिशत आबादी को पहली खुराक दे दी है। करीब एक लाख लोग और हैं जिन्हें पहली खुराक दी जानी है। मैं उनसे आगे आने और टीका लगवाने की अपील करता हूं।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य शिक्षा विभाग को एक अध्ययन करने और यह निर्धारित करने को कहा गया कि विद्यार्थियों को कब से स्कूलों में बुलाया जा सकता है जो कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर बंद हैं। सावंत ने कहा, “मैं उम्मीद कर रहा हूं कि 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी 15 अगस्त से पूर्व, उसी तरह स्कूलों की कक्षाओं में पढ़ना शुरू करें जैसे वे पहले पढ़ते थे।’’

गोवा में स्कूलों का नया अकादमिक सत्र पिछले महीने से शुरू हो चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो