लाइव न्यूज़ :

"उद्धव ठाकरे के संपर्क में हैं शिंदे के 8 से 10 विधायक ", ठाकरे गुट के विनायक राउत का दावा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 7, 2023 07:19 IST

शिवसेना (यूबीटी) नेता विनायक राउत ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खेमे के 8 से 10 विधायक उद्धव ठाकरे के संपर्क में है और वे अपनी पुरानी पार्टी में वापसी के लिए बेचैन है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना (यूबीटी) नेता विनायक राउत का सनसनीखेज दावा, शिंदे खेमे के एमएलए घर वापसी चाहते हैंउन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खेमे के 8 से 10 विधायक उद्धव ठाकरे के संपर्क में हैशिंदे गुट के विधायक सत्ता समीकरण में एनसीपी के अजित पवार के आने से असहज हैं

मुंबई: महाराष्ट्र की सियासत का ऊंट किस ओर बैठेगा, यह कहना बहुत मुश्किल है। मौजूदा दौर में एनसीपी में चल रहा चाचा-भतीजा संग्राम से न केवल सूबे की सियासत में उबाल है बल्कि इसका प्रभाव अब अन्य दलों पर भी दिखाई देना शुरू हो गया है। ताजा मामला सत्ता की बागडोर संभाले शिवसेना से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसकी कमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का हाथों में है।

खबरों के अनुसार शिवसेना (यूबीटी) नेता विनायक राउत ने गुरुवार को उस समय यह कह कर राजनीतिक हलचल पैदा कर दी कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खेमे के 8 से 10 विधायक उद्धव ठाकरे के संपर्क में है और वे अपनी पुरानी पार्टी में वापसी के लिए बेचैन है।

बताया जा रहा है कि उद्धव खेमे में वापी की इच्छा जता रहे शिंदे गुट के विधायक सत्ता समीकरण में एनसीपी के अजित पवार के आने से और डिप्टी सीएम बनने से असहज हैं और सरकार में एनसीपी की मजबूत उपस्थिति से उन्हें अपना वर्तमान और भविष्य अधर में दिखाई दे रहा है। यही कारण है कि शिंदे खेमे के ये विधायक उद्धव के संपर्क में हैं।

समाचार वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक विनायक राउत ने स्पष्ट कहा, "जो विधायक एकनाथ शिंदे के साथ बगावत करके उद्धव ठाकरे को छोड़ गये थे, उन्हें उम्मीद थी कि शिंदे उन्हें मंत्रालयों को संभालने की जिम्मेदारी देंगे लेकिन अब अजित पवार की एंट्री से उन्हें मंत्रालय मिलने की उम्मीद खत्म होती नजर आ रही है। इस कारण से वे उद्धव ठाकरे के संपर्क में हैं। इसमें पश्चिमी महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के विधायक शामिल हैं।"

उन्होंने कहा, "मंत्रिमंडल में अजित पवार के आने के बाद अब की स्थिति में शिंदे गुट को मंत्रालय में केवल दो और सीटें मिल सकती हैं। लेकिन कैबिनेट में शामिल होने का सपना देख रहे शिंदे गुट के कई विधायक अपना सूट सिलवाये तैयार थे, ऐसे में उन्हें लग रहा है कि उनका हक अजित पवार को दे दिया जाएगा। इस कारण वो एकनाथ शिंदे से बेहद नाखुश हैं।"

वहीं विनायक राउत के इस दावों के उलट शिंदे गुट के नेता और बागवानी मंत्री संदीपन भुमरे ने राउत के बयान को कोरी कल्पना बताया है। उन्होंने कहा, "हमारे कोई भी विधायक उनके संपर्क में नहीं हैं। दरअसल, विनायक राउत के बयान का एकदम उलट है और ठाकरे गुट के कई विधायक एकनाथ शिंदे के संपर्क में हैं और वो भी जल्द ही पाला बदल लेंगे।"

टॅग्स :एकनाथ शिंदेउद्धव ठाकरेशिव सेनाShiv Sena MLAअजित पवारAjit Pawar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतशिवसेना विवाद: हम तारीख तय करेंगे, पहले आप अपने लोगों को मीडिया में जाने और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से रोकें, सुप्रीम कोर्ट सख्त, एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे गुट से नाराज?

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारतNashik-Trimbakeshwar Kumbh Mela 2027: अखाड़े को 5 करोड़ और छोटे अखाड़े को 15 लाख रुपये मिलेंगे?, कुंभ मेला आयोजन के लिए 377 एकड़ भूमि आरक्षित

भारतएकनाथ शिंदे ने घटाया अपना काफिला, अब करेंगे EV गाड़ी का इस्तेमाल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज