लाइव न्यूज़ :

10 हजार एफपीओ बनाने पर होंगे 6850 करोड़ रुपए खर्च

By एसके गुप्ता | Updated: January 27, 2021 17:50 IST

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास, पंचायत राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने यह बातें बुधवार को लघु कृषक कृषि व्‍यापार संघ की वार्षिक सभा की अध्यक्षता करते हुए कही।

Open in App
ठळक मुद्देतोमर ने कोरोना काल में एसएफएसी की भूमिका की प्रशंसा भी की।इस वर्ष एसएफएसी को 566 एफपीओ बनाने का लक्ष्‍य आवंटित किया गया है, जिसका ज़मीनी स्‍तर पर कार्य शुरू हो चुका है।

केंद्र सरकार 10 हजार एफपीओ बनाने की योजना पर अभियान के रूप में कार्य कर रही है। इस पर 6,850 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे। ये एफपीओ बनने से देश के छोटे व मझौले किसानों को बहुत सुविधाएं मिलेगी और उनका जीवन स्तर ऊंचा उठेगा। एफपीओ की मदद से किसानों को अपनी कृषि उपज का वाजिब मूल्य मिलेगा, वे महंगी फसलों की ओर आकर्षित होंगे, नई तकनीक से जुड़ेंगे और फूड प्रोसेसिंग की ओर बढ़ सकेंगे। 

कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि मोदी सरकार ने कृषि क्षेत्र में सराहनीय कार्य किए हैं। जिसके परिणामस्वरूप एक हजार मंडियां राष्‍ट्रीय कृषि बाज़ार (ई-नाम) से जुड़ चुकी है और 4 करोड़ मीट्रिक टन से अधिक के जिन्‍सों का व्‍यापार किया जा चुका है, जिसका मूल्‍य 1.20 लाख करोड़ रूपए है। सरकार का उद्देश्य आम किसानों व व्यापारियों को पारदर्शिता के साथ सुविधाएं देना है, उम्मीद है कि इस काम को और बेहतर बनाने की दिशा में एसएफएसी काम करेगा।

उन्होंने कहा कि 10 हजार एफपीओ के गठन के लिए अनेक संगठन काम कर रहे हैं। इस पूरी परियोजना को संचालित करने व असरकारक बनाने में एसएफएसी की मुख्य भूमिका है। अच्छे भविष्य को हम कैसे गढ़ सकें, इस दिशा में विचार होना चाहिए। देश में एफपीओ का पूरा संसार बनने वाला है। किसानों के व्यापक हित में सरकार की जो मंशा है व कृषि क्षेत्र को उन्नत बनाना है, इसके लिए मंथन करके तेजी से काम किया जाना चाहिए।

इस बैठक में कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने भी विचार व्यक्त किए। एसएफएसी की प्रबंध निदेशक नीलकमल दरबारी ने कहा कि एफपीओ के गठन व उन्हें पेशेवर सहायता प्रदान करने के लिए कलस्‍टर आधारित व्‍यापार संगठनों का चयन किया जा चुका है। 

टॅग्स :भारतदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट