लाइव न्यूज़ :

देश में 2030 तक गर्भ में ही मार दी जाएंगी 68 लाख बेटियां

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 23, 2020 03:19 IST

उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक गर्भपात एक रिपोर्ट के मुताबिक, शोधकर्ता का कहना है कि 2017 से 2030 के बीच उत्तर प्रदेश में 20 लाख कम लड़कियां पैदा होंगी.

Open in App
ठळक मुद्दे2017 से 2030 के बीच भारत में 68 लाख कम लड़कियां पैदा होंगी. रिपोर्ट मे कहा गया कि अब भी लिंग जानने के बाद महिला के गर्भ में लड़की होने पर उनका गर्भपात करा दिया जाता है.

नई दिल्ली: 2017 से 2030 के बीच भारत में 68 लाख कम लड़कियां पैदा होंगी. सऊदी अरब की किंग अब्दुल्ला यूनिविर्सटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के एक अध्ययन में ये आकलन किया गया है.रिपोर्ट मे कहा गया कि अब भी लिंग जानने के बाद महिला के गर्भ में लड़की होने पर उनका गर्भपात करा दिया जाता है.

उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक गर्भपात एक रिपोर्ट के मुताबिक, शोधकर्ता का कहना है कि 2017 से 2030 के बीच उत्तर प्रदेश में 20 लाख कम लड़कियां पैदा होंगी. यानी सबसे अधिक कमी भारत के इस राज्य में देखने को मिल सकती है. आबादी की प्रजनन और लोगों के बेटे या बेटी पाने की चाहत के आधार पर शोधकर्ता ने भारत के 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का आकलन किया है.

रिपोर्ट मे कहा गया कि भारत के उत्तर में स्थित 17 राज्यों में देखा गया कि बेटे की चाहत काफी अधिक है. ये अध्ययन इसी हफ्ते प्लॉस वन जर्नल में प्रकाशित किया गया. रिपोर्ट में इस बात की भी वकालत की गई है कि लैंगिक बराबरी के लिए भारत को कड़ी नीति लागू करने की जरूरत है.

1994 में बना कानून भारत में 1994 में ही कानून बनाकर गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग जांच करना अवैध करार दिया गया था. हालांकि, अलग-अलग इलाकों में इस कानून को लागू करने में असमानताएं हैं. देश के ज्यादातर हिस्सों में लिंग अनुपात का खराब होना जारी है. फिलहाल भारत में प्रति एक हजार पुरु षों पर 900 से 930 महिलाएं हैं.

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज